Varanasi News: रात में अचानक रुका PM Modi का काफिला, कार से बाहर निकले PM एवं CM और करने लगे निरीक्षण

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार रात दस बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या राम मंदिर निर्माण के बाद पहली बार वाराणसी पहुंचे हैं, इसलिए वाराणसी पहुंचने पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया।

रात में वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से शहर के लिए प्रस्थान किया। एयरपोर्ट के बाहर लोगों ने गुलाब के फूल की पंखुड़ियाें का छिड़काव कर स्‍वागत किया।

varanasi-news-pm-modis-convoy-suddenly-stopped-at-night

वहीं वाराणसी एयरपोर्ट से बरेका जाते समय रास्ते में कई जगह भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री का स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री का काफिला काफी धीमी गति से चल रहा था।

इसी दौरान वाराणसी के फुलवरिया इलाके में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला अचानक रुक गया। नवनिर्मित वरुणा ब्रिज के ऊपर अचानक प्रधानमंत्री का काफिला रुकने के बाद लोग असमंजस में पड़ गए।

हालांकि काफिला रुकने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाहन से बाहर निकले। बाहर निकलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्मित पुल और सड़क का निरिक्षण किया।

प्रधानमंत्री का काफिला रुकने के बाद आसपास के लोग भी हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि प्रधानमंत्री खुद रात में अपनी गाड़ी रोककर पुल का निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, छत पर दिखे कुछ लोगों ने प्रधानमंत्री को प्रणाम किया।

निरीक्षण करने के बाद प्रधानमंत्री और नरेंद्र मोदी अपने वाहन में सवार भी उसके बाद बरेका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान कर गए। रात में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता बरेका गेस्ट हाउस में ही ठहरेंगे।

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी को करोड़ों की सौगात दी जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी के सीर गोवर्धन में स्थित संत शिरोमणि रविदास जन्मस्थली पर पहुंचेंगे। वहां संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा कई अन्य योजना परियोजनाओं का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+