Varanasi News: ठेकेदार से रिश्वत लेते पकड़ा गया नगर निगम क्लर्क, एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग का एक जूनियर क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया। एक ठेकेदार से रोड कटिंग की अनुमति के नाम पर वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था। आखिरकार एंटी करप्शन टीम ने उसे जाल बिछाकर धर दबोचा।

पूरा मामला शहर के फुलवरिया इलाके में ऑप्टिकल फाइबर बिछाने से जुड़ा है। ठेकेदार सूर्य प्रकाश सिंह ने रोड कटिंग की अनुमति फरवरी में मांगी थी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ी। क्लर्क रामबिलास शर्मा बार-बार पैसे की मांग कर रहा था और काम में टालमटोल कर रहा था।

varanasi news nagar nigam clerk caught taking

सूर्य प्रकाश ने इस बारे में नगर निगम के एक्सियन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कहीं से राहत नहीं मिली। अंततः उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी।

सुनियोजित तरीके से पकड़ा गया क्लर्क

एंटी करप्शन टीम ने ठेकेदार के सहयोग से जाल बिछाया। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में तय योजना के मुताबिक कार्रवाई हुई। रामबिलास को पेपर के साथ रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ लिया गया।

जैसे ही उसने नोट हाथ में लिए, टीम ने तत्काल कार्रवाई की और उसे पकड़ लिया। नोटों पर केमिकल लगाया गया था, जो पानी के संपर्क में आते ही रंग छोड़ देता है। उसी आधार पर प्रमाण जुटाए गए।

जांच टीम ने सबूत इकट्ठा कर दर्ज किया मामला

घटना के बाद क्लर्क को सिगरा थाने ले जाया गया, जहां एफआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टीम ने मौके से सभी सबूत इकट्ठा कर लिए हैं और केस को पूरी तरह डाक्यूमेंट किया गया है।

इस ऑपरेशन में एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक मैनेजर सिंह के नेतृत्व में कई अधिकारी शामिल रहे। इनमें रामनरेश यादव, सत्यवीर सिंह, विनोद कुमार, सुमित भारती, अजीत सिंह, आशीष शुक्ला और अजय कुमार यादव जैसे अधिकारी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+