Varanasi News: फंदे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, देखते ही चीखने लगे परिजन
Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के महमूरगंज इलाके में बुधवार को 23 वर्षीय अपूर्वा वाजपेई नामक एक विवाहिता की लाश मकान में फंदे से लटकते हुए मिली। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई।
विवाहिता की मौत की सूचना मिलने के बाद भेलूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस द्वारा अपूर्वा के मायके वालों को फोन करके सूचना दिया गया। सूचना देने के बाद पुलिस द्वारा मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

दरअसल, वाराणसी जनपद के चौक थाना क्षेत्र के सुडि़या निवासी कृष्ण मोहन बाजपेई महमूरगंज के सेल नगर कॉलोनी में अपना मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। कृष्ण मोहन बाजपेई के दो बेटे हैं जिसमें बड़े बेटे का नाम शिवम है जबकि छोटे बेटे का नाम विनायक है।
शिवम की शादी पिछले साल 19 फरवरी को प्रयागराज की रहने वाली अपूर्वा के साथ धूमधाम से संपन्न हुई थी। बताया जा रहा है कि शिवम विश्वनाथ कॉरिडोर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।
बुधवार को परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। कृष्ण मोहन के परिवार का कहना है कि इसी दौरान किसी समय अपूर्वा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। अपूर्वा ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई ठोस वजह नहीं मिल पाई।
वहीं परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि अभी चार दिन पहले धूमधाम से अपूर्वा का जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन मनाने के चार दिन बाद ऐसा क्या हो गया कि उसने इस तरह का कदम उठा लिया। इस बारे में पुलिस द्वारा बताया गया कि मायके पक्ष को सूचना दी गई है। यदि उनके द्वारा शिकायत की जाती हैं तो शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications