Varanasi News: एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र के समीप लगी आग, मची अफरातफरी

Varanasi News: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार दोपहर में उसे समय हड़कंप मच गया जब एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के सामने स्थित कूड़ा डंपिंग स्टेशन के समीप रखे स्क्रैप में आग लग गई। आग लगने के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दिया गया। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया।

varanasi-news-fire-broke-out-near-the-parking-area-of-lbs-international-airport

इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई घटना नहीं हुई लेकिन जिस कंपनी के स्क्रेप और सामान रखे हुए थे उसे कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि करीब 2 से 3 लख रुपए के समान का नुकसान हुआ है। वहीं एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि आग लगने के बाद तत्काल उस पर काबू पा लिया गया था।

कार्यदायी संस्था के रखे गए थे सामान
दरअसल, एयरपोर्ट के मुख्य टर्मिनल भवन के सामने पार्किंग एरिया के बाद खाली बड़े स्थान को टीन सेट लगाकर घेर दिया गया है। इसी स्थान पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा कूड़ा घर का निर्माण भी कराया गया है।

कूड़ा घर के समीप ही खाली पड़े स्थान पर एयरपोर्ट पर निर्माण करने वाली एक कार्यदायी संस्था द्वारा खुले में अपने सामानों को स्टोर किया जाता है। उन सामानों में फाइबर से उपकरण के साथ ही प्लास्टिक आदि के भी सामान रखे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर में भीषण धूप के दौरान उस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था। दोपहर में ही संदिग्ध हाल में किसी तरह कार्यदायी संस्था द्वारा रखे गए सामानों में आग लग गई। आग ने जब विकराल रूप धारण किया तो लोगों को इसकी जानकारी हुई।

पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों को जब आग लगने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को सूचना दिया। सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के जवान वहां पहुंचे और उसके बाद तत्काल एयरपोर्ट पर तैनात फायर कर्मियों को सूचना दिया गया।

सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर तैनात फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। उसके बाद कड़ी मशक्कत करके किसी तरह फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस बारे में एयरपोर्ट निर्देशक पुनीत गुप्ता द्वारा बताया गया कि कूड़ा घर के समीप आग लगी थी। आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, कोई खास नुकसान नहीं हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+