Varanasi News: कोचिंग टीचर ने स्टूडेंट से बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर दी खौफनाक मौत, ऐसे खुला राज
Varanasi News: वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपी कोचिंग टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जो कहानी सुनाई उसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा बीते 19 फरवरी को अपने घर से निकली थी। अगले दिन 20 फरवरी की रात में छात्रा की लाश बनारस रेलवे स्टेशन पर लखनऊ बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में टॉयलेट के पास एक बोरे में मिली थी।

पहले तो लोगों को लगा था कि बोरे में पार्सल है। लेकिन उसे उतारने वाला कोई नहीं मिला और ट्रेन जब वहां रुकी तो रेलवे कर्मचारियों द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना के बाद बोरा खोला गया तो उसमें युवती की लाश देखकर लोग हैरान रह गए।
अगले दिन 20 फरवरी को वायरल फोटो के आधार पर मृतका के परिजनों द्वारा उसकी शिनाख्त की गई। शिनाख्त के बाद परिवार में हडकंप मच गया। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया तो पता चला की मृतका गर्भवती थी और दम घुटने के चलते उसकी मौत हुई थी।
इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम लगाई गई थी। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि छात्रा जिस कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ने जाती थी वह भूमिगत है।
उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया और सच्चाई उगल दी। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि साल 2022 में छात्रा उसके कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ने के लिए आई थी। उसे समय छात्रा कक्षा 9 में थी। उसके बाद छात्रा ने उसके यहां से कोचिंग पढ़कर दसवीं परीक्षा पास की।
उसने बताया कि साल भर पहले उसके और छात्रा के बीच लगाव बढ़ गया। नवंबर 2023 में छात्रा द्वारा बताया गया कि वह गर्भवती है। आरोपी शिक्षक संजय कुमार पटेल ने बताया कि उसके बाद उसने छात्रा को गर्भपात कराने के लिए कहा तो वह नहीं मानी और शादी का दबाव बनाने लगी।
ऐसे में वह छात्रा को रास्ते से हटाने की योजना बनाया। पुलिस की पूछताछ में उसने यह भी बताया कि 19 फरवरी को उसने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। उसके बाद उसने उसे नींद की गोली दे दी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। अगले दिन बोरे में उसकी लाश को भरकर सिलाई कर दिया।
सिलाई करने के बाद लाश को रेलवे स्टेशन पर ले गया और लखनऊ बनारस इंटरसिटी ट्रेन की जनरल बोगी में टॉयलेट के समीप रखकर लौट गया। उसे पूरा भरोसा था कि छात्रा की लाश दूसरे राज्य में चली जाएगी और वहां उसकी पहचान न हो पाने के चलते घटना का खुलासा नहीं हो पाएगा। फिलहाल शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी टीचर को जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications