Varanasi News: अभिनेता ने की आत्महत्या, फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में कर चुका था काम, कमरे में लटकता मिला शव

Varanasi News: वाराणसी जिले के लक्सा थाना क्षेत्र के रहने वाले फिल्म और टीवी धारावाहिक के एक कलाकार ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर रविवार की देर रात आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह में परिजनों को मिली पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद अभिनेता की डेड बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद करने वाले अभिनेता के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

varanasi-news-actor-no-more-had-worked-in-films-and-tv-serials

बताया जा रहा है कि मृतक नितिन कुमार सिंह मुंबई में रहकर कई फिल्मों और कई टीवी धारावाहिक में भी काम कर चुका था। रविवार को ही वह मुंबई से वाराणसी पहुंचा। वह चॉकलेट लेकर आया था और बच्चों को चॉकलेट देने के बाद अपने कमरे में सोने लगा।

रात में किसी समय उसने अपने कमरे में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि सुबह में नितिन का बड़ा भाई राहुल सिंह दरवाजा खोलने के लिए गया तो अंदर उसका भाई नितिन फांसी के फंदे से लटक रहा था उसके बाद वह और रोने चिल्लाने लगा।

घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पिता जय सिंह और माता सुमन तथा पत्नी व भाई सभी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लक्ष्य थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फंदे से एक्टर का शव नीचे उतरवा कर कब्जे में ले ली।

देवों के देव महादेव में भी कर चुका था काम
परिवार वालों द्वारा बताया गया कि नितिन मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा था और कई फिल्मों में तथा टीवी सीरियलों में भी काम कर चुका था। परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि उसने चर्चित टीवी शो देवों के देव महादेव में भी काम किया था।

परिजनों द्वारा यह अभी बताया गया कि नितिन को ब्लड कैंसर हुआ था। ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा था लेकिन वह इस बीमारी को लेकर काफी परेशान रहता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बीमारी के चलते डिप्रेशन में जाकर उसमें ऐसा कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि उसकी डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+