Varanasi News: दो साल पूरे होने पर काशी विश्वनाथ धाम की हुई भव्य सजावट, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हुए 2 साल पूरे हो गए। 13 दिसंबर को 2 साल पूरे होने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्य सजावट की गई है। सुबह में मंदिर समेत बाबा के गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था। शाम को मंदिर से लेकर गंगा नदी के किनारे तक 15 हजार से अधिक दीप जलाए गए।
इसके अलावा 2 साल पूरे होने के उपलक्ष में वाराणसी में एक शोभा यात्रा भी निकल गई। शोभायात्रा में नरमुंड पहने बाबा के गण झूमते नाचते नजर आए। करीब 5 किलोमीटर तक निकल गए शोभायात्रा में शिव भक्तों द्वारा हर हर महादेव का उद्घोष किया गया। मैदागिन से शुरू हुई शोभायात्रा चितरंजन पार्क पर जाकर खत्म हुई।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा के सानिध्य में मंदिर के अर्चकों द्वारा बुधवार को बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से अभिषेक और हवन पूजन किया गया। सूर्यास्त होने के बाद मंदिर में दीप जलाए जाने प्रारंभ हुई और फिर मंदिर काफी भव्य दिखाई दी।
साल 2021 में हुआ था लोकार्पण
मालूम हो कि साल 2021 में 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण हुआ था। लोकार्पण किया जाने के बाद पूरे विश्व में विश्वनाथ धाम की काफी तारीफ की गई। लोकार्पण समारोह में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे।
लोकार्पण होने के बाद से काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद से अब तक देश ही नहीं वरन विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन कर चुके हैं। और लोकार्पण के बाद से श्री काशी विश्वनाथ धाम लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications