Varanasi News: पत्नी की इस हरकत से नाराज था पति, मिलने बुलाया फिर काट दिया गला, खुद को भी नहीं बख्शा

Varanasi News: वाराणसी में गुरुवार देर शाम एक पति ने चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया।

वहीं चाकू मारने के बाद लोगों ने पति को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पिटाई किए जाने के बाद पति ने चाकू से अपना भी गला रेत लिया, जिसके चलते उसे भी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती पति की हालत खतरे से बाहर है वहीं पत्नी की हर गंभीर बताई जा रही है।

varanasi-husband-was-angry-with-his-wifes-behavior-and-cut-her-throat

पैर पकड़ने के बाद मारा चाकू
मूल रूप से चंदौली जनपद के मुगलसराय इलाके के रतनपुर निवासी 34 वर्षीय कुंदन विश्वकर्मा वाराणसी के अर्दली बाजार में मेडिकल स्टोर पर काम करता है। कुंदन की शादी करीब 8 साल पहले मिर्जापुर जनपद के जमालपुर क्षेत्र की रहने वाली नेहा के साथ हुई थी।

शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा और दोनों के बीच काफी मधुर संबंध थे। दोनों को दो बेटे हैं, जिसमें एक की उम्र 6 साल और दूसरे की उम्र 4 साल है। पति कुंदन का आरोप है कि बीते अगस्त महीने में उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई थी।

बाद में काफी खोजबीन करने के बाद नेहा के बारे में उसे जानकारी मिली और वह उसे अपने घर ले आया। इसके बाद पुनः नेहा घर से भाग निकली और खुद को अविवाहित बताते हुए वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के नेपाली बाग में किराए का कमरा लेकर कपड़े की एक दुकान में काम करने लगी।

इसी दुकान पर गुरुवार को देर शाम कुंदन विश्वकर्मा पहुंचा और नेहा को मिलने के लिए बुलाया। लोगों ने बताया कि कुछ देर तक कुंदन और नेहा में कहासुनी होती रही। इस दौरान कुंदन नेहा का पैर पकड़ा, फिर किसी बात से नाराज होकर नेहा ने कुंदन को थप्पड़ जड़ दिया।

इसी बीच कुंदन ने चाकू निकाला और अपनी पत्नी नेहा के गले पर चाकू से वार कर दिया। गले से चाकू पर वार किए जाने के चलते नेहा जमीन पर गिरकर छटपटाने लगी। इस बीच स्थानीय लोगों ने कुंदन की पकड़ कर पिटाई करते हुए पुलिस को सूचना दी।

प्रेमी ने किया था व्हाट्सएप कॉल
पूछताछ में कुंदन द्वारा बताया गया कि उसकी पत्नी किसी दूसरे युवक से मोबाइल पर बात करती है। उसने कहा कि वह अपने दोनों बेटों को लेकर परेशान रहता है और दोनों बेटे मां के साथ रहना चाहते हैं लेकिन उसकी पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं है।

कुंदन द्वारा यह भी बताया गया कि एक दिन उसकी पत्नी के प्रेमी ने व्हाट्सएप कॉल किया और उसने कहा कि अपने पत्नी को वश में रखो। यदि तुम्हारी बात नहीं मानती है तो उसे जान से मार दो। इसी बात से नाराज होकर कुंदन चाकू लेकर पहुंचा और नेहा को समझाया लेकिन बात न बनने पर चाकू से वार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+