वाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज, मुस्लिम पक्ष की वीडियोग्राफी पर आपत्ति, फोर्स तैनात
वाराणसी, 06 मई: वाराणसी ज्ञानवापी परिसर में कोर्ट कमिश्नर आज सर्वेक्षण करेंगे, जिसके लिए ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सर्वेक्षण का काम आज शाम 4:00 बजे से शुरू होगा। सर्वेक्षण टीम में पक्ष और विपक्ष के कुल 36 लोग शामिल होंगे। वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में आज सर्वे किया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर आयोग की टीम शुक्रवार दोपहर पहुंचेगी। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों के साथ वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। हालांकि, मीडिया को अनुमति नहीं है। ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति ने विडियोग्राफी पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि वे मस्जिद के अंदर किसी भी वीडियोग्राफी के विरोध में हैं और शांतिपूर्ण तरीके से इसका विरोध करेंगे।

मस्जिद परिसर में मौजूद है मां श्रृंगार गौरी की मूर्ति
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में मां श्रृंगार गौरी की मूर्ति है। यह मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित है। मूर्ति जिस स्थान पर स्थित है, उसे साल भर में एक बार पूजा के लिए खोला जाता है। पांच महिलाओं रेखा पाठक, सीता साहू, लक्ष्मी देवी, मंजू व्यास और राखी सिंह ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल की थी। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से श्रृंगार गौरी मंदिर में रोजाना पूजा अर्चना की अनुमति दिए जाने की अपील की थी। वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए एडवोकेट अजय कुमार मिश्र को सर्वे कमिश्नर नियुक्त किया है।
कोर्ट ने सर्वे के लिए नियुक्त किया कमिश्नर
वाराणसी कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर स्थित शृंगार गौरी और अन्य देव विग्रहों के वीडियोग्राफी और सर्वे के लिए अप्रैल में एडवोकेट अजय कुमार मिश्र को सर्वे कमिश्नर नियुक्त किया है। साथ ही 10 मई तक क्षेत्र की वीडियोग्राफी करवाने और एक सर्वे रिपोर्ट देने का आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराई जाए और प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखे। वीडियोग्राफी और सर्वे के मद्देनजर स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications