Varanasi News: म्यांमार से दो करोड़ का सोना लेकर दिल्ली जा रहे दो तस्करों को DRI ने वाराणसी से किया गिरफ्तार
Varanasi News: म्यांमार से दो करोड़ का सोना लेकर दिल्ली जा रहे दो तस्करों को DRI की वाराणसी इकाई की टीम ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। दोनों तस्कर सोना लेकर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थे।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि पकड़े गए दोनों तस्कर तमिलनाडु और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं उनके कब्जे से 3 किलो से अधिक सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत 2 करोड़ 7 लाख से अधिक है।

अधिकारियों द्वारा दोनों तस्करों से बरामद किए गए सोने के बारे में पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे सोना दिल्ली ले जा रहे थे। दिल्ली में कहां लेकर जाना था इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
बोगी में सवार एक-एक यात्रियों की ली गई तलाशी
बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना मिलने के बाद डीआरआई की टीम ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस में जांच करने पहुंची। टीम को सूचना मिली थी कि एक्सप्रेस के बोगी एच-1 में दो तस्कर मौजूद हैं, जो सोना लेकर दिल्ली जा रहे हैं।
उसके बाद टीम ने बोगी में प्रवेश कर उसमें मौजूद एक-एक यात्री की गहनता से जांच की। जांच के दौरान टीम द्वारा 51 वर्षीय अरविंद और 24 वर्षीय अमित के कमर में बांधा गया सोना बरामद किया।
दोनों तस्कर ब्राउन टेप में लपेटकर सोने के बिस्किट अपने कमर में लपेट थे। दोनों के पास से दरी की टीम ने 20 बिस्किट्स बरामद किए। बरामद करने के बाद टीम द्वारा उनसे पूछताछ की गई तो दोनों पुलिस को बरगलाने लगे।
फिलहाल पकड़े गए दोनों तस्करों को डीआरआई टीम ने केस दर्ज कर वाराणसी के स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications