Varanasi News: रात में गंगा में चमकती दिखेंगी नावें, देव दिवाली से पहले की जा रही ये खास तैयारी
Varanasi News: काशी में देव दिवाली पर्व को ध्यान में रखते हुए तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। देव दिवाली पर इस बार गंगा नदी में संचालित होने वाली नावों में भी सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए गंगा नदी में नाव चलाने वाले नाविकों के साथ जिला प्रशासन बैठक कर रणनीति तैयार कर रहा है।
देव दिवाली पर्व पर वाराणसी में काफी संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक भ्रमण करने के लिए आते हैं। पर्यटकों के आवागमन को देखते हुए वाराणसी में करीब एक माह पहले से ही तैयारियां प्रारंभ हो जाती हैं। देव दिवाली पर आने वाले पर्यटकों की भीड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देव दिवाली पर वाराणसी के होटल के अधिकतर कमरे बुक हो जाते हैं।

देव दिवाली पर्व गंगा नदी में नाव चलाने वाले नविकों के लिए भी एक उत्सव जैसा होता है, क्योंकि देव दिवाली पर्व पर नाविकों की भी अच्छी कमाई होती है। यही कारण है कि अभी से ही वाराणसी में नावों का रंग रोगन प्रारंभ हो गया है। सभी नाविक अपनी-अपनी नाव की साज सजा करने में जुटे हुए हैं।
इसी बीच वाराणसी के जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव द्वारा नविको के साथ बैठक कर बताया गया कि देव दिवाली के पर्व पर आम दिनों की तुलना में अधिक नाम का संचालन होता है। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान रात में भी गंगा नदी में नाव का संचालन किया जाता है।
रात में नाव संचालन के दौरान दूर तक दिखाई ना देने के चलते नाव आपस में टकरा जाती हैं। ऐसे में छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं। इन हादसों से बचाव के लिए अब नाविक अपने नाव में रेडियम की पट्टियां लगाएंगे। उन्होंने नविकों को निर्देश दिया कि देव दिवाली से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications