Varanasi: आकांक्षा दुबे मामले में बोले सांसद निरहुआ, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी, जरूरत पड़ी तो होगी CBI जांच

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ बोले कि अगर जरूरत पड़ी तो वह आकांक्षा दुबे मामले मौत प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

Varanasi Nirahua

Varanasi में भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में कहा कि अभी इस मामले पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। कुछ भी बोलना जल्दबाजी होगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस मामले में सीबीआई जांच की मांग भी करेंगे।

Dinesh Lal Yadav

पोषण उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आए थे 'निरहुआ'
दरअसल, वाराणसी जनपद के हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज में पोषण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दो दिवसीय पोषण उत्सव कार्यक्रम में दूसरे दिन रविवार को देर शाम पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ मीडियाकर्मियों से बातचीत किए। राहुल गांधी को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पहले राहुल गांधी और उनकी पार्टी के लोगों को यह स्पष्ट कर लेना चाहिए कि वह कहना क्या चाहते हैं। राहुल गांधी द्वारा ही यह बयान दिया गया था कि पहले का राहुल गांधी मर चुका है। इसके अलावा बंगाल में हो रहे हिंसा पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर दीदी को विचार करना चाहिए। किसी जाति धर्म और संप्रदाय के लोगों को खुश करने के लिए वह ऐसा बयान देती हैं।

Azamgarh MP Dinesh Lal Yadav

कड़ी परिश्रम कर आकांक्षा ने तय किया था सफर
मीडिया कर्मियों द्वारा आकांक्षा दुबे मामले पर जब सांसद और फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आकांक्षा दुबे एल्बम से लेकर फिल्मों तक कड़ी परिश्रम करने के बाद अपना सफलता किया था। आकांक्षा दुबे काफी होनहार थीं। उनकी मौत कैसे हुई इस मामले में पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। दिनेश लाल यादव ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल होने के बाद ही कुछ बोला जा सकता है।

जरूरत पड़ी तो आकांक्षा दुबे प्रकरण में सीबीआई जांच की करेंगे मांग
आकांक्षा दुबे की मां द्वारा सीबीआई जांच की मांग किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। आज का जमाना टेक्नोलॉजी का है और मोबाइल पर जिसके भी साथ बात हुई थी जो भी बात की थी वह सब कुछ सामने आ जाएगा और अभी पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है, ऐसे में पहले पुलिस को जांच करने देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इस मामले में जरूरत पड़ी तो हम लोग सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

विपक्ष के लोगों द्वारा कराए जाते हैं देंगे
वहीं सपा नेता शिवपाल यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर दिए गए बयान के मामले में आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार देश में विकास करती है। देश और उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा काफी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के लोगों द्वारा दंगे कराए जाते हैं और जहां भी विपक्ष की सरकार है देख लीजिए वहां पर उनके द्वारा ही दंगे कराए जा रहे हैं।

दिनेश लाल यादव के गाने पर झूमते नजर आए दर्शक
हरहुआ के काशी कृषक इंटर कॉलेज में आयोजित पोषण उत्सव कार्यक्रम में मंच पर भोजपुरी फिल्म अभिनेता और आजमगढ़ के सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के पहुंचने के बाद वहां मौजूद दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। दर्शकों द्वारा ताली बजाकर और हर-हर महादेव का उद्घोष करके स्वागत करने वाले दर्शकों का उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और निरहुआ सटल रहे, तेल गमकउवा, ए राजा हमके बनारस घुमाए दा सहित अपने दर्जनों पुराने गानों को गाकर लोगों का दिल जीत लिए। दिनेश लाल यादव को देखने के लिए वहां पर पहुंचे दर्शक कुर्सियों पर खड़े होकर मोबाइल में दिनेश लाल यादव को कैद करते नजर आए।

Recommended Video

    आकांक्षा दुबे की मां को जान का खतरा, वीडियो जारी कर इस भोजपुरी गायक पर लगाया आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+