Varanasi BJP नेता के हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी दोनों अभियुक्तों को गोली

Varanasi BJP नेता के हत्यारोपी दो अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए, दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है

Varanasi BJP नेता पशुपतिनाथ सिंह की 5 दिन पूर्व पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शामिल दो हत्यारोपियों को रविवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में राहुल सरोज निवासी चंदुआ, छित्तूपुर और उसके साथी पवन सरोज को पैर में गोली लगी है। घायल दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपचार के बाद पूछताछ की जाएगी और उसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

12 अक्टूबर को हुई थी हत्या

12 अक्टूबर को हुई थी हत्या

मालूम हो कि वाराणसी जिले के सिगरा थाना अंतर्गत जयप्रकाश नगर कॉलोनी के रहने वाले भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह 12 अक्टूबर को अपने घर पर मौजूद थे। उनके घर के समीप ही शराब का ठेका है जहां पर कुछ युवक शराब पीने के बाद शोर-शराबा कर रहे थे। पशुपतिनाथ सिंह के बेटे राजन उर्फ राजकुमार सिंह शोर शराबा कर रहे लोगों को डांट फटकार कर वहां से भगा दिए। थोड़ी ही देर बाद 40 से 50 की संख्या में युवक लाठी डंडा और लेकर वहां पहुंचे और लाठी डंडे से राजकुमार की पिटाई करने लगे। पशुपतिनाथ सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन पर भी मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। इस दौरान गंभीर चोट लगने के चलते पशुपतिनाथ को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके बेटे राजकुमार का उपचार चल रहा है।

17 अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज है नामजद मुकदमा

17 अभियुक्तों के खिलाफ दर्ज है नामजद मुकदमा

इस मामले में मृतक के बेटे द्वारा 17 बदमाशों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस कमिश्नर वाराणसी ए. सतीश गणेश ने बताया कि 17 में से पुलिस ने अब तक 8 अभियुक्‍तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनको जेल भेजा जा चुका है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि बाकी आरोपियों की तलाश के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही है जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीआरएम ऑफिस के पीछे हुई मुठभेड़

डीआरएम ऑफिस के पीछे हुई मुठभेड़

जारी सूचना में बताया गया कि सर्विलांस प्रभारी अंजनी कुमार पांडेय और सिगरा थाने की पुलिस टीम को सूचना मिली कि भाजपा नेता की हत्या के मामले में शामिल बदमाश लहरतारा में स्थित डीआरएम ऑफिस के पीछे मौजूद हैं। पुलिस टीम वहां पहुंचकर घेराबंदी की तो वहां पर मौजूद दो बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पूछताछ में एक बदमाश ने अपना नाम राहुल सरोज जबकि दूसरे ने अपना नाम पवन सरोज बताया। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस टीम द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+