BHU बवाल: पुलिस चेकिंग में छात्रावास की छत पर पत्थरों के बीच मिला तमंचा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बनारस हिन्‍दू यूनिवर्सिटी में एक बार फिर छात्रों के बीच जमकर घमासान हुआ। बिरला और लाल बहादुर शास्‍त्री छात्रावास के छात्रों में काफी देर तक पत्‍थरबाजी हुई। घटना की सूचना पर परिसर में लंका सहित कई थानों की पुलिस और पीएसी बल पहुंच गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने छात्रावासों की चेकिंग की। इस दौरान यहां से तमंचा बरामद हुआ है। घटना की सूचना पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी भी बीएचयू पहुंचे।

Varanasi bhu student group fight in hostel

एसपी सिटी दिनेश सिंह ने बताया कि एलबीएस और बिरला के स्‍टूडेंट किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गये। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने मोर्चा संभाला तो छात्र शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने छात्रावासों में चेकिंग की है। एसपी सिटी के अनुसार छात्रावासों की चेकिंग के दौरान 15-20 की संख्‍या में बाहरी युवक भी छात्रावास में मिले हैं। इनसे पूछताछ की गयी तो ये यहां आने का ठीक-ठाक औचित्‍य नहीं बता सके।

Varanasi bhu student group fight in hostel

एसपी सिटी ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब पुलिस छात्रावासों की छत पर गई तो वहां भारी मात्रा में पत्‍थर मिले हैं और इन्‍हीं पत्‍थरों के बीच से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इन सब बातों से विश्‍वविद्यालय के प्रॉक्‍टर और हॉस्‍टल के वार्डन को अवगत कराया गया है। वार्डन और प्रॉक्‍टर की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी। एसपी सिटी दिनेश सिंह के अनुसार हॉस्‍टल के वार्डन ने पुलिस को बताया है कि बच्‍चे उनकी बात नहीं सुन रहे और अनकंट्रोल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः वाराणसी: बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, इंस्पेक्टर-सिपाही को पेड़ से बांधकर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+