Varanasi Airport पर उड़ान भरने से ठीक पहले यात्री ने खोला Flight का इमरजेंसी गेट, सभी की सांसें थमीं
Varanasi Airport: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार रात एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु रवाना होने को तैयार विमान का एक यात्री अचानक उठकर इमरजेंसी डोर खोल दिया। जिससे विमान में हड़कंप पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि जिस समय यात्री द्वारा विमान का इमरजेंसी गेट खोला गया था उसे दौरान विमान रनवे की ओर बढ़ रहा था, लेकिन क्रू की सतर्कता के चलते तत्काल इसकी जानकारी पायलट को दी गई। पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया और विमान को वापस एप्रन पर खड़ा कराया।

इस दौरान विमान में सभी यात्रियों को कोई देर के लिए वहीं पर रोका गया। विमान की पूरी तरीके से जांच हुई तथा यात्रियों से भी पूछताछ की गई। आज के बाद विमान में जब कोई खराबी नहीं पाई गई तो विमान को वाराणसी एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।
हालांकि एक यात्री की ना समझी के चलते केवल इमरजेंसी गेट खोल दिए जाने के कारण विमान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान विलंबित होने थे कुछ यात्री परेशान भी नजर आए।
बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला था विमान
दरअसल, अकासा एयरलाइंस की उड़ान क्यूपी-1491 गुरुवार शाम मुंबई से वाराणसी पहुंची थी। यही विमान थोड़ी तैयारी के बाद उड़ान संख्या क्यूपी-1424 के रूप में बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। निर्धारित समय रात 7:55 बजे था।
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जैसे ही विमान एप्रन से पुशबैक होकर रनवे की ओर बढ़ा, सुल्तानपुर निवासी अजय तिवारी नाम के यात्री ने अचानक इमरजेंसी डोर खोल दिया। आसपास बैठे लोग एक पल को घबरा गए, जबकि क्रू ने तुरंत स्थिति पर नियंत्रण किया।
पायलट की त्वरित कार्रवाई
इमरजेंसी डोर खुलने की सूचना मिलते ही पायलट द्वारा इसकी सूचना तत्काल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को दी गई। एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान को तुरंत वापस एप्रन पर लाया गया ताकि पूरी सुरक्षा जांच की जा सके।
यात्री को विमान से उतारने के बाद उससे पूछताछ की गई तथा सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया। उसके बाद विवान की पूरी सुरक्षा जांच हुई सुरक्षा जांच होने के बाद विमान में किसी प्रकार की खराबी नहीं आई उसके बाद विमान को उड़ान भरने की अनुमति दी गई।
जांच पड़ताल पूरी हो जाने के बाद करीब एक घंटे की देरी से विमान यात्रियों को लेकर विमान बेंगलुरु के लिए प्रस्थान किया। इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि यात्री ने इमरजेंसी गेट खोल दिया था, कोई बड़ी घटना नहीं हुई है जांच के बाद फ्लाइट को बेंगलुरु भेजा गया।












Click it and Unblock the Notifications