सीर गोवर्धनपुर में मत्था टेकने के लिए वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी, संत निरंजन दास से करेंगी मुलाकात
वाराणसी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार दोपहर बनारस पहुंच गईं। प्रियंका दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर वह बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह सीधे सीर के लिए रवाना हो गईं। वह संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी। संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर सीर गोवर्धनपुर में स्थित मंदिर में दर्शन पूजन करेंगी।

संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सीर गोवर्धनपुर में स्थित मंदिर में दर्शन व पूजा करेंगी। रविवार को दोपहर में आयोजित समारोह में शामिल होंगी। प्रियंका के आने की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ता भी तैयारियों में जुट गए थे। शनिवार को पुलिस प्रशासन ने प्रियंका गाधी के आगमन से पहले बाबत मेला का निरीक्षण किया।
Congress General Secretary for Uttar Pradesh(East) Priyanka Gandhi Vadra arrives in Varanasi to attend a Sant Ravidas Jayanti Program. pic.twitter.com/MhZRg0Do7s
— ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2020
शनिवार की देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर प्रबंधन से मुलाकात कर तैयारियों की जानकारी ली। कांग्रेस के पूर्व मंत्री अजय राय ने बताया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर को 12 बजे के आसपास बाबतपुर एयरपोर्ट से सीर के लिए रवाना होंगी। संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शिरकत करेंगी। संत निरंजन दास से मुलाकात करने के बाद वह लंगर में भी शामिल होंगी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका की बहुत दिनों से इच्छा थी कि वे संत शिरोमणि गुरु रविदास के जन्मस्थली सीर में मत्था टेकें। प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बयान जारी कर कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने सामाजिक एकता, बंधुत्व, भाईचारे और श्रम की महत्ता का संदेश दिया था। आज हम सभी के लिए गुरु रविदास की वाणी और विचार अनुकरणीय हैं।












Click it and Unblock the Notifications