पत्नी को लग गई थी पति के इरादों की भनक तो रात में नहीं चाहती थी उसके कमरे में जाना...
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पति ने पत्नी का गला दबाकर उसको मौत के घाट उतार दिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति खुद थाने पहुंचा और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी व ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने भी शनिवार को घटनास्थल का निरीक्षण किया।

आरोपित पति ने खुद दी घटना की जानकारी
पूरा मामला सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव का है। आरोपित पति संतोष की पत्नी सोनम का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वह आए दिन बात करती रहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान रात में पति संतोष जायसवाल ने पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दिया। खुद भोर में कपसेठी थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सोनम ने आत्महत्या का किया था प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनम ने विवाद के कारण पांच दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसे इलाज के बाद बचा लिया गया था। पति व पत्नी से आए दिन विवाद होता रहता था। इससे सोनम परेशान रहती थी।

पति के कमरे में नहीं जाना चाहती थी सोनम
वारदात वाली रात को सोनम अपने पति के साथ नहीं सोना चाहती थी। वह शाम से ही पति के कमरे में नहीं जाना चाहती थी उसने कई महिलाओं से यह भी बताई कि पति मुझे मार डालेगा। अपनी बहन शिवानी से रात में यह कह रही थी कि हमें डर लग रहा है कि हमारी हत्या न कर दे। इसलिए मैं दूसरे कमरे में सोऊंगी। लेकिन, पति के कहने पर मान गई और उसी के कमरे में जाकर सो गई।












Click it and Unblock the Notifications