PM Modi Roadshow : पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में शुरू किया रोड शो, उमड़ा हुजूम
वाराणसी, 04 मार्च: यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले सियासी दिग्गज मैदान में हैं। 9 जिलों की 54 सीटों पर होने वाले इन चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता प्रदेश में ताबड़तोड़ जनसभाएं, रैली और रोड शो कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो शुरू किया है।
Recommended Video

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी के मालदहिया चौक में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद रोड शो शुरू किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण से पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि प्रधानमंत्री के यहां आने से वह बहुत खुश हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पूरे इतिहास को बदल दिया है। उनके जैसा प्रधानमंत्री कोई दूसरा नहीं हो सकता है।
#WATCH उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के मालदहिया चौक से रोड शो कर रहे हैं। #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/pnTsTldd6X
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 4, 2022
पीएम मोदी की मिर्जापुर रैली की बड़ी बातें
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। इसके साथ ही यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को भारत लाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छह चरणों में उत्तर प्रदेश ने भाजपा और एनडीए के सुशासन के लिए भारी मतदान किया है। अब मिर्जापुर, भदोही और इस पूरे क्षेत्र की बारी है। घोर परिवारवादियों को, माफियावादियों को फिर हराना है और जोरदार तरीके से हराना है। पीएम ने कहा कि घोर परिवारवादियों के इतिहास का एक-एक पन्ना काली स्याही से रंगा हुआ है। इनका इतिहास हजारों-करोड़ के घोटालों, यूपी को लूटने का है। इनका इतिहास आतंकियों को छोड़ने और दंगाइयों को मदद करने का है।












Click it and Unblock the Notifications