UP News: विश्व कल्याण और धर्म की रक्षा के लिए काशी में एक करोड़ शिवलिंग की पूजा, नौ दिनों तक चलेगा अनुष्ठान
UP News: विश्व में पहली बार ऐसा अनुष्ठान आयोजित हो रहा है जिसमें एक करोड़ पार्थिव शिवलिंग का अर्चन किया जाएगा। इसे लेकर पहले से ही तैयारियां पूरी हो चुकी थी और रविवार को अनुष्ठान प्रारंभ हो गया।
पार्थिव शिवलिंग के पूजन के साथ-साथ बाणलिंग, नवरत्न और नवधान्य का भी पूजन किया जाएगा। आयोजकों की ओर से बताया गया कि यह आयोजन विश्व कल्याण एवं धर्म की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम विजयानंदानंद गुरु सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र साईं ने मीडिया को बताया कि कार्तिक माह में शुरू होने वाला यह अनुष्ठान 19 नवंबर से 27 नवंबर तक वाराणसी के शिवाला घाट और चेतसिंह किले पर आयोजित किया जाएगा।
इस अनुष्ठान में शंकराचार्य और नौ पीठाधीश्वरों समेत 20 हजार श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा पहली बार काशी में दुनिया का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। अनुष्ठान में जिन शिवलिंग का इस्तेमाल किया जा रहा है उसका निर्माण हैदराबाद में किया गया।
यह भी बताया कि शिवलिंग के निर्माण के लिए देश भर के 58 केंद्रों के लोगों लगाए गए थे और करीब दस हजार लोगों द्वारा पांच महिने में शिवलिंग का निर्माण पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होगा।
इसके लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लोगों को वाराणसी में होने वाले इस अनुष्ठान में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। वाराणसी में नौ दिवसीय अनुष्ठान पूरा होने के बाद देश के एक करोड़ घरों में शिवलिंग पहुंचाए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications