LIVE Varanasi Nikay Chunav Result 2023: पीएम के गढ़ में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से जीत

Varanasi Chunav Result 2023 Live Updates:- वाराणसी नगर निगम में मेयर पद के लिए भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है, जानिए लाइव अपडेट्स।

Up Nikay Chunav Result

Varanasi nagar nikay chunav 2023: वाराणसी नगर निगम चुनाव में हर बार मेयर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर रही है। लेकिन अभी तक इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा रहा है। मतदाताओं का कहना है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक तिवारी, कांग्रेस प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव और सपा प्रत्याशी ओपी सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है, तो कुछ लोग भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बता रहे हैं। फिलहाल वाराणसी के पहाड़िया मंडी में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, ऐसे में आइए जानते हैं वाराणसी नगर निगम चुनाव के नतीजों से जुड़े अहम अपडेट्स।

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
May 13, 2023, 7:25 PM IST

बीजेपी प्रत्याशी बोले- जनता ने दिया रिटर्न गिफ्ट

वाराणसी में मेयर चुनाव के जीतने की अंतिम दौर में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश और पूरे देश में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं और जनता द्वारा विकास मॉडल को सराहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनता द्वारा रिटर्न गिफ्ट दिया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि यह अभी झांकी है 2024 में विपक्षी पार्टियों का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
May 13, 2023, 4:20 PM IST

up nagar panchayat chunav result: वाराणसी में भाजपा प्रत्याशी जीत की ओर

भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी को 10 राउंड की मतगणना पूरी हो जाने पर 115636 वोट मिले हैं। वाराणसी में मतगणना के प्रारंभ होने के बाद से ही अशोक तिवारी पहले नंबर पर चल रहे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह हैं। ओमप्रकाश सिंह को 62246 वोट मिले हैं। इसी तरह कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को 38412 वाेट मिले हैं।
May 13, 2023, 3:34 PM IST

up panchayat election result: वाराणसी में सपा दूसरे और कांग्रेस तीसरे नंबर पर

आठवें राउंड में बीजेपी प्रत्‍याशी अशोक तिवारी को 94154, सपा के प्रत्‍याशी ओपी सिंह को 50270 कांग्रेस के प्रत्‍याशी अजय श्रीवास्‍तव को 29737 वोट मिले। आठवें राउंड में भी बीजेपी प्रत्‍याशी काफी आगे चल रहे हैं। ऐसे में बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
May 13, 2023, 3:03 PM IST

up nikay chunav result Varanasi: छठें राउंड में भी बीजेपी आगे

वाराणसी निकाय चुनाव में महापौर के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी छठें राउंड में भी आगे चल रहे हैं। छठें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक तिवारी को 73049 और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओपी सिंह को 37576 तथा कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव को 22076 वोट मिले हैं।
May 13, 2023, 3:00 PM IST

up nagar nikay chunav result: प्रत्याशियों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

वाराणसी में नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र मिलने में काफी विलंब हो रहा था। ऐसे में वाराणसी के पहड़िया मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल पर चिलचिलाती धूप में ही प्रत्याशी खड़े रहे। बाद में प्रत्याशियों ने इसकी शिकायत वाराणसी पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन से किया। प्रत्याशियों की शिकायत के बाद पुलिस कमिश्नर ने गेट नंबर एक से एक कांस्टेबल के साथ जीते हुए प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट दिलाने के लिए प्रवेश दिलाया।
up nagar nikay chunav result: प्रत्याशियों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार
May 13, 2023, 2:39 PM IST

up nikay chunav result 2023: पांचवा राउंड अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी पहले नंबर पर चल रहे हैं। 5 राउंड की हुई मतगणना में अशोक तिवारी को 61078 और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह को 32095 वोट मिले हैं। इसी तरह 18540 वोट पाकर कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव तीसरे नंबर पर हैं।
May 13, 2023, 1:34 PM IST

up varanasi nikay chunav result: वार्ड नंबर 94 से कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी

वाराणसी के कमल गढ़हा वार्ड नंबर 94 से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी नूरजहां परवीन ने विजय हासिल की।
up varanasi nikay chunav result: वार्ड नंबर 94 से कांग्रेस प्रत्‍याशी विजयी
May 13, 2023, 1:21 PM IST

up varanasi nikay chunav result: वार्ड नंबर 62 से कांग्रेस प्रत्‍याशी जीते

वाराणसी के अर्दली बाजार डिठोरी महाल वार्ड नंबर 62 से कांग्रेस के पार्षद प्रत्‍याशी विनय कुमार विजयी हुए। विनय की जीत के बाद उनके समर्थकों द्वारा दी जा रही बधाई।
May 13, 2023, 1:17 PM IST

up nikay chunav result 2023: तरना वार्ड से बीजेपी प्रत्‍याशी की जीत

वाराणसी के तरना वार्ड नंबर 21 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी रोहित कुमार मिश्रा ने जीत हासिल की। रोहित पहली बार ही चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमाए और जीत हासिल किए।
up nikay chunav result 2023: तरना वार्ड से बीजेपी प्रत्‍याशी की जीत
May 13, 2023, 12:42 PM IST

up nagar nigam chunav result: वाराणसी में भाजपा- सपा की टक्कर

वाराणसी में तीसरे चक्र की मतगणना संपन्न हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक तिवारी को 37425 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह 19223 मत पाकर दूसरे और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव एक 11214 मत पाकर तीसरे स्थान पर है।
May 13, 2023, 12:26 PM IST

up nikay chunav result 2023: देखें- दूसरे राउंड में किसे कितने वोट मिले

1. अनिल श्रीवास्तव (कांग्रेस)-7606 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-25342 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-13273 4. शारदा टंडन (आप)-618 5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-2861 6. आनंद कुमार तिवारी (सुभासपा )-897 7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-216 8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-190 9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-387 10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-142 11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-344 12. नोटा-396
May 13, 2023, 11:46 AM IST

up nikay chunav result 2023: जीत के लिए पूजा कर रहे प्रत्याशी

चुनाव में जीत के लिए पूजा-पाठ कर रहे हैं वाराणसी के मेयर प्रत्याशी। बीजेपी के प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी ने जहां काल भैरव मंदिर में पूजा की वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी अनिल श्रीवास्तव अपनी पत्नी और परिवार के साथ अपने घर में ही पूजा कर रहे हैं।
up nikay chunav result 2023: जीत के लिए पूजा कर रहे प्रत्याशी
May 13, 2023, 11:37 AM IST

up panchayat chunav result: वाराणसी प्रथम राउंड में

1. अनिल श्रीवास्तव (कॉन्ग्रेस)-4155 2. अशोक तिवारी( भारतीय जनता पार्टी)-12493 3. ओम प्रकाश सिंह (समाजवादी पार्टी)-6896 4. शारदा टंडन (आप)-282 5. सुभाष चंद माझी (बहुजन पार्टी)-1010 6. आनंद कुमार तिवारी (सु भा स पा )-372 7. ओम प्रकाश चौरसिया (निर्दलीय शंख)-128 8. दीपक लाल (निर्दलीय हल)-101 9. वीरेंद्र कुमार गुप्ता (निर्दलीय सीतारा)-175 10. शमशेर खान (निर्दलीय शहनाई)-84 11. हरीश मिश्रा (निर्दलीय वायुयान)-186 12. नोटा-197
May 13, 2023, 11:32 AM IST

up panchayat election result: वाराणसी में आया पहला परिणाम

वाराणसी के चौकाघाट वार्ड नंबर 36 के निर्दल प्रत्याशी अमित मौर्या जीत हासिल की। अमित मौर्या चुनाव निशान उगता सूरज था और इन्‍हें 1398 वोट मिले। जबकि इस वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी विशाल वर्मा दूसरे नंबर पर रहे।
up panchayat election result: वाराणसी में आया पहला परिणाम
May 13, 2023, 9:37 AM IST

पहड़िया मंडी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

वाराणसी में निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू है। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह द्वारा बताया गया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति पहड़िया में चल रही मतगणना में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात की गई है।
May 13, 2023, 9:10 AM IST

वाराणसी में बीजेपी ने प्रत्‍याशी आगे

वाराणसी में पोस्‍टल बैलेट की मतगणना जारी। शुरुआती रुझानों में वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्‍याशी अशोक तिवारी करीब 60 मताें से बढ़त बनाए हैं। कांग्रेस के अनिल श्रीवास्‍तव दूसरे नंबर पर चल रहे हैं।
May 13, 2023, 8:27 AM IST

वाराणसी जिले के पहाड़िया मंडी में मतगणना शुरू

वाराणसी जिले के पहड़िया मंडी में पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो गई है। पहड़िया मंडी में प्रत्याशी और उनके एजेंट मौजूद हैं। पहड़िया मंडी के मेन गेट से लेकर आवास विकास कॉलोनी के गेट नंबर 3 तक चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।
वाराणसी जिले के पहाड़िया मंडी में मतगणना शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+