UP News: वाराणसी में परिजनों के सामने गंगा नदी में डूबा कानपुर का छात्र, मची चीख-पुकार, गोताखोर कर रहे तलाश
UP Varanasi News: परिवार के साथ वाराणसी में दर्शन पूजन करने आया कानपुर का एक छात्र केदार घाट पर गंगा में नहाते समय डूब गया। छात्र को डूबता देख उसके परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। सूचना पाकर एनडीआरएफ के गोताखोर वहां पहुंचे और छात्र की तलाश में जुटे हैं।
जानकारी अनुसार कानपुर का रहने वाला 18 वर्षीय आदित्य कुशवाहा 12वीं का छात्र है। वह अपने परिजनों के साथ सोमवार को वाराणसी पहुंचा था। वाराणसी पहुंचने के बाद आदित्य तथा उसके परिवार के लोग गौरी केदारेश्वर मंदिर के सामने गंगा नदी में स्नान कर रहे थे।

परिजनों द्वारा बताया गया कि नहाने के दौरान अचानक आदित्य का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। आदित्य को तैरना नहीं आता था, इसलिए वह डूबने लगा। आदित्य को गंगा नदी में डूबता देख उसके परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और एनडीआरएफ को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ के गोताखोर वहां पहुंचे। जिस स्थान पर छात्र गंगा नदी में डूबा, उसके आसपास एनडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन दोपहर तक छात्र का पता नहीं चल सका।
बताया जा रहा है कि आदित्य 12वीं क्लास का छात्र था और NEET की तैयारी कर रहा था। वह अपने परिवार के साथ पनकी से वाराणसी में पूजा करने आए थे। उनके साथ उनकी मां, नाना-नानी और परिवार के अन्य सदस्य भी वाराणसी आए थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications