UP Police: लूटपाट कर ऐश करता था दरोगा, आलीशान होटलों में गुजारता था जिंदगी, अब है सलाखों के पीछे
UP Police: वाराणसी जनपद में एक दरोगा को डकैती के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार पर जेल भेज दिया है। दरोगा ने कुछ साथियों के साथ एक फर्जी क्राइम टीम बना ली थी और इस टीम के साथ वह छापेमारी करता तथा व्यापारियों के साथ लूटपाट करता।
इस मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित की गई टीम ने दारोगा और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा को जेल भेज दिया गया। आलीशान जिंदगी गुजारने वाला दरोगा अब सलाखों के पीछे है।

दरअसल, बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले कारोबारी जयपाल सोने चांदी का कारोबार करते हैं। जयपाल 2020 में वाराणसी के नीची बाग में मकान खरीदे और यहीं रहकर कारोबार करते हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने कर्मचारियों को साढे 42 लाख रुपए देकर कोलकाता पहुंचने के लिए भेजा था।
दोनों कर्मचारी बैंक में रुपए लेकर बस से जा रहे थे इसी दौरान वाराणसी चंदौली बॉर्डर पर रामनगर थाना क्षेत्र के इलाके में खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए कार सवार लोगों ने बस को रोक लिया। बस को रोकने के बाद उन लोगों ने दोनों कर्मचारियों को बस से उतार लिया।
उसके बाद दोनों कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उनके पास रखा गया पैसा लीगल है और उसके दस्तावेज भी मौजूद हैं। यह सब कहने के बावजूद भी दरोगा उनकी एक न सुनी और रुपए ले लिया।
व्यापारी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की थी शिकायत
इस मामले में रुपए लूट लिए जाने के बाद व्यापारी द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस टीम जांच पड़ताल शुरू की तो परत दर परत सच्चाई सामने आने लगी। इस मामले में वाराणसी के कैंट थाने के नदेसर चौकी के इंचार्ज (पकड़े जाने के पहले तक) की संलिप्तता उजागर हुई।
उसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस द्वारा दरोगा को पकड़कर पूछताछ शुरू की गई। जांच में जो बातें सामने आई उसे सुनकर सभी हैरान रह गए। फिलहाल दरोगा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया है अन्य की तलाश की जा रही है।
लूटपाट करने के बाद खूब पैसे लूटाता था दरोगा
बताया जा रहा है कि दरोगा सूर्य प्रकाश पांडेय मूल रूप से प्रयागराज जिले का रहने वाला है। वह वाराणसी के कई थाना क्षेत्रों में काम कर चुका था, जिसके चलते उसे जिले की अच्छी जानकारी थी। वह व्यापारियों से लूटपाट कर मौज करता था। नदेसर चौकी में तीन से लेकर पांच सितारा तक के कई होटल हैं। ऐसे में दरोगा इन होटल में जिंदगी गुजरता था।
फिलहाल अब दरोगा सलाखों के पीछे है और उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आलीशान जिंदगी जीने वाला दरोगा अपने कर्मों के चलते हैं अब जेल में अपनों का इंतजार कर रहा है। जो दरोगा मुस्कुराते हुए जेल जा रहा था वह जेल जाने के बाद मायूस नजर आया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में दरोगा के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications