UP Police: सिपाही ने कहा 'तीन हजार दूंगा, आ जाओ', महिला ने रात में आने से किया इनकार, ऑडियो वायरल, सस्पेंड
UP Police: वाराणसी जिले में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगा है। रात में महिला से फोन पर बात करने का सिपाही का ऑडियो वायरल हुआ है उसके बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
UP Police: वाराणसी कमिश्नरेट के सारनाथ थाने में तैनात एक सिपाही के ऊपर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप लगने के बाद मामले की जांच कराई गई और जांच में सिपाही के ऊपर लगाए आरोप सही पाए गए उसके बाद सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
दरअसल, सारनाथ थाने में तैनात सिपाही त्रिलोकी भारद्वाज और एक महिला के बीच में बातचीत का ऑडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल ऑडियो में स्पष्ट रूप से सुनाई दे रहा है कि महिला से अश्लील बात की जा रही है और देह व्यापार के लिए कहा जा रहा है।

वायरल ऑडियो के साथ यह भी लिखा गया है कि यह ऑडियो सारनाथ थाने में तैनात सिपाही का है। आरोप है कि सिपाही आधी रात में एक महिला को फोन करता है और उसे कहता है कि तीन हजार रुपए दूंगा, आ जाओ। उसके बाद सामने वाली महिला द्वारा आने से इंकार कर दिया जाता है।
महिला कहती है कि इतनी रात को मैं नहीं निकल सकती हूं। उसके बाद सिपाही द्वारा कहा जाता है कि वह और ऑटो भेज रहा है और उसे रुपए मिल जाएंगे। आने जाने का कोई खर्च भी नहीं देना पड़ेगा। सिपाही और महिला के बीच में बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। इस मामले में डीसीपी वरुणा जोन द्वारा इसकी जांच सहायक पुलिस उपायुक्त सारनाथ को सौंपी गई। जांच के दौरान मामला सही पाया गया। ऐसे भी आरोपी सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया।
पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि अभी इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर सिपाही के खिलाफ अब आने कार्रवाई भी की जा सकती है। फिलहाल, 1.40 करोड़ रुपए लूट के मामले में पुलिस की संलिप्तता उजागर होने के बाद जहां पुलिस की किरकिरी हो रही थी और अभी तक वह मामला ठंडा नहीं हुआ था कि इसी बीच सारनाथ थाने के सिपाही का ऑडियो वायरल हो गया। फिलहाल वाराणसी में पुलिसकर्मी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications