UP Nikay Chunav 2023: इस वजह से कैंडिडेट का पर्चा हुआ रिजेक्ट, अब वाराणसी में मेयर पद के लिए इतने लोग मैदान मे

नगर निकाय चुनाव के दौरान वाराणसी से मेयर पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था जिसमें एक उम्मीदवार का पर्चा खारिज कर दिया गया है अब 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

UP Nikay Chunav 2023 Varanasi

UP Nikay Chunav 2023: वाराणसी में महापौर पद के लिए भरे गए 12 पदों में एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया है। एक पर्चा रिजेक्ट हो जाने के चलते अब मेयर पद के लिए 11 लोगों के बीच टक्कर होगा।

बुधवार को महापौर और पार्षद के लिए भरे गए नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की गई जांच पड़ताल के दौरान वाराणसी से मेयर पद के निर्दलीय प्रत्याशी राम जी चौरसिया का पर्चा खारिज कर दिया गया।

इसके अलावा पार्षद पद के लिए भरे गए 704 पदों में से 14 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज कर दिए गए हैं अब वाराणसी के अलग-अलग जीवन में कुल 690 प्रत्याशी बचे हुए हैं जिनके बीच मुकाबला होगा।

मेयर के लिए ये प्रत्याशी हैं मैदान में: बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी राम जी चौरसिया का पर्चा खारिज हो जाने के बाद अब भाजपा कांग्रेस सपा के प्रत्याशियों समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी से अशोक तिवारी, कांग्रेस से अनिल श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी से ओमप्रकाश सिंह, आम आदमी पार्टी से शारदा टंडन, बहुजन समाज पार्टी से सुभाष चंद्र मांझी, सुभासपा से आनंद कुमार तिवारी और

अपना दल कमेरावादी से हरीश मिश्रा उर्फ बनारसवाले मिश्रा जी के अलावा ओम प्रकाश चौरसिया, दीपक लाल, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, शमशेर खान आदि प्रत्याशी वाराणसी से मेयर के लिए मैदान में हैं।

पार्षद के लिए सर्वाधिक निर्दल प्रत्याशी के पर्चे खारिज: यह भी बता दें कि वाराणसी के दशाश्वमेध जोन, आदमपुर जोन, कोतवाली जोन, भेलूपुर जोन तथा वरुणापार आदि जोन से नामांकन के अंतिम दिन तक 704 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे थे।

बुधवार को सभी जोन के अंतर्गत नामांकन करने वाले पार्षद उम्मीदवारों के पर्चे की जांच की गई। जांच के दौरान 14 उम्मीदवारों के पर्चे खारिज किए गए हैं। जिनमें दो कांग्रेस तथा 11 निर्दलीय व एक अन्य उम्मीदवार शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+