Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: मुगलसराय से वाराणसी गंगा स्नान करने आये तीन दोस्त डूबे, अगले दिन मिले शव, परिवार में पसरा मातम

UP News: मुगलसराय के रहने वाले पांच दोस्त सोमवार को वाराणसी में गंगा नदी में स्नान करने के लिए आए थे। स्नान करते समय तीन दोस्त गंगा नदी में गहरे पानी में चले गए और डूब गए। डूबने के दौरान उनके साथ के दो दोस्त चिल्लाने लगे।

सोमवार की रात में रात अधिक होने के चलते उनकी तलाश नहीं हो सकी। मंगलवार सुबह गोताखोरों द्वारा तीनों की तलाश शुरू हुई। काफी खोजने के बाद गंगा नदी से तीनों का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद तीनों के परिवार में कोहराम मच गया।

up-news-three-friends-who-came-from-mughalsarai-to-varanasi-to-take-bath-in-ganga-drowned

देखते-देखते चले गए गहरे पानी में: दरअसल, चंदौली जनपद के मुगलसराय के रहने वाले पांच दोस्त सोमवार को वाराणसी में घूमने टहलने और गंगा नदी में स्नान करने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि वाराणसी पहुंचने के बाद पांचों आदमपुर इलाके में पहुंचे।

पांचो दोस्त आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए। सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे इसी दौरान 22 वर्षीय साहिल, 16 वर्षीय लकी और 17 वर्षीय शनि गहरे पानी में चले गए। इस दौरान उनके साथ के दोस्त शोर मचाने लगे।

शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचे तब तक तीनों गहरे पानी में समा चुके थे। उसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और गोताखोरों को बुलाई। रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ नहीं हो सका।

सुबह में मिले तीनों के शव: बताया जा रहा है कि सोमवार को रात अधिक होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ नहीं हो सका। मंगलवार को सुबह में गोताखोर वहां पहुंचे और गंगा नदी में डूबे तीनों दोस्तों की तलाश शुरू हुई। उसके बाद तीनों के शव गंगा नदी से बरामद किए गए।

तीनों युवकों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम पसरा है। परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं स्थानीय पुलिस तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+