MLC चुनाव: काशी में BJP को मिली करारी हार, माफिया बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह जीती
वाराणसी, 12 अप्रैल: उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 27 सीटों के लिए आज (12 अप्रैल) को मतगणना जा रही है। जिन सीटों पर आज मतगणना हो रही है उनपर 09 अप्रैल को वोट डाले गए थे। बता दें कि यूपी में एमएलसी की कुल 36 सीटें है, जिनमें से 9 सीटें भाजपा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। लेकिन भाजपा के गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी का बड़ा झटका लगा है।
Recommended Video

वाराणसी-चंदौली-भदोही सीट पर भाजपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इस सीट से माफिया बृजेश सिंह की पत्नी व निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। अन्नपूर्णा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी सुदामा पटेल को करारी मात दी है। बता दें कि अन्नपूर्णा सिंह को 2058 वोट मिले हैं, जबकि सपा प्रत्याशी उमेश यादव 171 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुदामा पटेल 103 वोटों के साथ तीसर नंबर पर हैं।
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली करारी मात
भाजपा के गढ़ और पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्टी को करारी मात मिली है। वाराणसी-चंदौली-भदोही क्षेत्र की एमएलसी चुनाव में बीजेपी को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां माफिया बृजेश सिंह की पत्नी जो कि निर्दलीय उम्मीदवार थीं वह 2058 वोट पाकर जीत गई हैं। वहीं उमेश यादव (सपा) को 171, सुदामा पटेल (बीजेपी) को 103 वोट मिले।
बृजेश सिंह के परिवार का है पिछले दो दशक से कब्जा
आपको बता दें कि पिछले दो दशक से एमएलसी सीट पर माफिया बृजेश सिंह के परिवार का कब्जा है। पिछली बार 2016 के एमएलसी चुनावव में निर्दलीय बृजेश सिंह खुद मैदान में उतरे थे। जिन्हें बीजेपी ने वॉकओवर देते हुए अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। इससे पहले दो बार बृजेश सिंह के भाई बीजेपी के टिकट पर जीत चुके हैं तो एक बार उनकी पत्नी अन्नपूर्ण सिंह बीएसपी के टिकट पर एमएलसी रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications