यूपी सरकार हर जिले में खोलेगी आवासीय संस्कृत विद्यालय, मिलेंगी कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
उत्तर प्रदेश में रहने वाले जो अभिभावक अपने बच्चों को संस्कृत की शिक्षा देना चाहते हैं उनके लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि जल्द ही यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने की तैयारी शुरू हो जाएगी। संस्कृत विद्यालय खोलने के साथ ही विद्यालयों में विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा भी दी जाएगी और कान्वेंट स्कूल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।
दरअसल, कई ऐसे अभिभावक होते हैं जो अपने बच्चों को संस्कृत भाषा में पढ़ाई करवाना चाहते हैं। लेकिन संस्कृत भाषा के बहुत कम स्कूल और कॉलेज होने के चलते उनको समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी कड़ी में वे अपने बच्चों को संस्कृत में शिक्षा नहीं दिला पाते हैं।

फिलहाल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अब प्रदेश के सभी जनपदों में आवासीय संस्कृत विद्यालय खोलने की योजना बनाई जा रही है। कहा जा रहा है कि विद्यालय में स्मार्ट क्लासरूम रहेंगे। इसके अलावा संस्कृत में बच्चों को शिक्षित करने के साथ ही रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी। शुरुआती चरण में उत्तर प्रदेश के 35 जनपदों में और दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में संस्कृत विद्यालयों की स्थापना की जाएगी। यह भी बात सामने आ रहे हैं कि शिक्षा विभाग द्वारा एक प्रस्ताव पहले ही तैयार कर लिया गया था और विभिन्न एजेंसियों से राय भी लिया गया था। मामले में वित्त विभाग भी मंजूरी दे दी गई है और कैबिनेट में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
बताया जा रहा है कि संस्कृत विद्यालय में संस्कृत भाषा में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। विद्यार्थियों को आधुनिक विषयों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी इसके अलावा एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाई करवाई जाएगी। संस्कृत के साथ-साथ आधुनिक विषयों के बारे में भी जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications