UP News: वाराणसी में मालगाड़ी पटरी से उतरने से दर्जन ट्रेनें लेट, कई का रूट बदला, यात्रियों को हुई परेशानी
UP News: वाराणसी में बुधवार को एक मालगाड़ी के तीन वैगन पटरी से उतर गए। वैगन पटरी से उतरने के चलते कई सवारी गाड़ियां प्रभावित हुईं। बताया गया कि पटना-मुगलसराय होकर वाराणसी आने वाली करीब दर्जन भर रेल गाड़ियां देरी से पहुंचीं।
ट्रेनों के विलंबित होने के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के हाल में यात्रियों ने लेट कर रात गुजारी। यात्रियों की भीड़ रात 12 बजे तक जुटी रही। वहीं, रेलगाड़ी के आगमन के बारे में लोग पूछताछ करते रहे।

दरअसल, बुधवार को मुगलसराय से कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के तीन वैगन अचानक पटरी से उतर गए। इस दौरान रेल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी में आर्मी का सामान पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन से बल्लभगढ़ हरियाणा जा रहा था।
सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी तत्काल वहां पहुंचे और रेल लाइन बदलकर रेल गाड़ियों का आगमन प्रारंभ हुआ। इस दौरान हिमगिरी एक्सप्रेस और श्रमजीवी एक्सप्रेस को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और काशी रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा। बाद में इन ट्रेनों को रूट बदलकर रवाना किया गया।
इसके अलावा जनसाधारण एक्सप्रेस के साथ ही कोई अन्य रेल गाड़ियां विलंबित रही और 5-6 घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचीं। ट्रेनों के देर से आने के चलते वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर रात्रि परेशान नजर आए। वहीं ट्रेनों के बदले रूट से भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications