UP News: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरा, बोले- विरासत को नष्ट कर किस मुंह से गांधी जयंती मनाएगी सरकार?
UP News: कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय राज ने वाराणसी के पराड़कर भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने सरकार के गांधी जयंती मनाने पर सवाल उठाया और कहा कि वाराणसी में गांधी की विरासत को ध्वस्त कर सरकार गांधी जयंती कैसे मनाएगी।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वाराणसी में गांधी जी की विरासत सर्व सेवा संघ को बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करवा दिया गया। ऐसे में गांधी जी की विरासत पर बुलडोजर चलवाने वाले किस मुंह से गांधी जयंती मना रहे हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सवाल किया कि क्या आचार्य विनोबा, जगजीवन राम, राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, संपूर्णानंद जैसे महापुरुष गलत थे? दुनिया के 200 देश में गांधी जी की मूर्ति है और लोग उनके विचारों का अनुसरण करते हैं लेकिन सरकार द्वारा गांधी जी की विरासत सर्व सेवा संघ को ध्वस्त करके क्या जताया गया?
उन्होंने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छांजली मनाए जाने पर भी सवाल उठाया। कहा कि हमने अभी तक स्वच्छता अभियान के बारे में सुना, स्वच्छता पखवाड़े के बारे में सुना लेकिन अब यह पहली बार नया शब्द सुनने को मिल रहा है। यह शब्द हमारे शब्दकोश में नहीं है और ना ही हमने सुना है। उन्होंने कहा कि यह नया शब्द भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस की खोज है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा कि कैसे जी 20 के नाम पर गरीबों को ठगा गया, उनके घरों को तिरपाल से ढक दिया गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी दलित बस्तियों के लोगों को सम्मानित करने के साथ-साथ सहभोज कार्यक्रम भी आयोजित करेगी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि अब देश में अब ऐसी सरकार है जिसका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं है और यह सरकार देश को विभाजन के रास्ते पर ले जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications