UP Board Result : परिणाम आने से पहले सक्रिय हुए 'साइबर ठग', अच्छे अंक का दे रहे प्रलोभन

UP Board Result अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन छात्रों को परीक्षा में पास कराने के लिए ठग नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ऐसे में यूपी बोर्ड के अपर सचिव द्वारा सूचना जारी करते हुए कहा गया है कि बच्चों को ऐसे लोगों से बचना चाहिए।

UP Board Result

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र UP Board Result का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड का रिजल्ट कब तक आ जाएगा अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। वहीं ठगों द्वारा छात्रों को परीक्षा पास कराने का प्रलोभन दिया जाना शुरू हो गया।

छात्रों के मोबाइल नंबर पर फोन आ रहे हैं और फोन करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ा हुआ बता कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा दे रहा है। ऐसे लोगों से छात्र और अभिभावकों को सावधान रहने की जरूरत है।

गत वर्षों में भी कई ऐसे मामले सामने आए थे इसमें छात्र छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का आश्वासन दिया गया था और उनके साथ ठगी कर ली गई थी। ऐसे में इस बार भी ठगों द्वारा इसी तरह का प्रलोभन दिया जा रहा है।

दरअसल, जो स्टूडेंट इस बार बोर्ड परीक्षा दिए हैं उनके मोबाइल पर ठग द्वारा फोन किया जा रहा है। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को यूपी बोर्ड में कार्यरत कर्मचारी बताता है। उसके बाद वह कहता है कि छात्र को अच्छे नंबर से पास करा देगा।

इसके अलावा जिस किसी विषय में छात्र को कम नंबर आने की उम्मीद रहती है उस विषय में भी अच्छे अंक दिलवाने का भरोसा फोन करने वाले द्वारा दिया जाता है। छात्र और उसके अभिभावक को विश्वास में लेकर उनके पैसे की डिमांड की जाती है।

ऑनलाइन पैसे लेने के बाद सामने वाला व्यक्ति फोन उठाना बंद कर देता है और फिर बाद में अभिभावकों को आभास होता है कि उनके साथ खत्म हो गई है। बीते सालों में भी छात्रों और अभिभावकों से इस तरह ठगी किए जाने के मामले सामने आए थे।

अभी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा नहीं हुई है ऐसे में एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। ठगों द्वारा लगातार लोगों को फोन किए जा रहे हैं और प्रलोभन दिया जा रहा है कि काफी अच्छे मार्क्स की परीक्षा को पास करा दिया जाएगा।

लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अपर सचिव द्वारा पत्र जारी कर लोगों को अलर्ट किया गया है। सचिव द्वारा जारी लेटर में कहा गया कि यदि किसी के पास भी ऐसे फोन आएं तो तत्‍काल डीआईओएस को सूचित करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+