UP Board Result 2023 : माता-पिता की एक छोटी सी गलती पड़ेगी भारी, बच्चों को प्रोत्साहित कर निभाएं जिम्मेदारी
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कुछ माता-पिता द्वारा बच्चों के कम अंक आने या फेल होने पर नाराजगी जाहिर की जाती है, ऐसे में बच्चे गलत कदम उठा लेते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को दोपहर में जारी कर दिया जाएगा। up board result 2023 जारी होने के बाद कुछ ऐसे भी स्टूडेंट होते हैं जो काफी प्रयास के बाद भी बेहतर अंक नहीं प्राप्त कर पाते हैं।
ऐसे में अभिभावकों द्वारा उन बच्चों के ऊपर दबाव बनाया जाता है तथा कम अंक प्राप्त करने के चलते नाराजगी भी जाहिर की जाती है। ऐसे में बच्चे अक्सर गलत कदम उठा लेते हैं। ऐसी स्थिति में माता-पिता को अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखना चाहिए।
आइए इस पोस्ट में हम विशेषज्ञों के राय को बताते हैं कि यूपी रिजल्ट जारी होने के बाद यदि आपके बच्चे के भी कम अंक आए हैं तो आप किस तरह उनके मनोबल को बढ़ा सकते हैं तथा बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें आगामी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
यदि आपके घर भी 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले बच्चे का अंक कमाया है तो जितना अंक आया है, उतने में ही आप संतोष जाहिर करें। बच्चे को यह समझाएं कि यह उनके जीवन की यह आखिरी परीक्षा नहीं है, अभी कई पड़ाव बाकी हैं और ऐसी परीक्षाएं आती रहेंगी।
प्रयास करें कि यदि आपका बच्चा परीक्षा परिणाम आने के बाद मायूस नजर आ रहा है तो आप उसके साथ अधिक समय व्यतीत करें। इस दौरान बच्चों से बातचीत करते हुए उनकी भावनाओं को समझने का भी प्रयास करें।
कभी-कभी ऐसे भी मामले देखे जाते हैं कि माता-पिता पड़ोस के बच्चों से अपने बच्चे की तुलना करने लगते हैं। माता-पिता द्वारा यह कहा जाता है कि पड़ोसी का बच्चा परीक्षा में बेहतर अंक लाया है, ऐसे में उनके घर के बच्चे का अंक क्यों कम आया?
ऐसा करने पर आपके बच्चे के मन में डर और गुस्सा दोनों आ जाता है और वह गलत कदम उठा लेता है जिसके चलते पूरे परिवार को दुखों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में कभी भी पड़ाेस के बच्चे या अपने बच्चे के मित्र से उसकी तुलना न करें।
परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कुछ बच्चों के मन में यह बात भी आती है कि उन्होंने जितनी मेहनत की थी उतने अंक उन्हें नहीं मिले हैं। ऐसे में पैरेंट्स द्वारा बच्चों को यह समझाना चाहिए की भले ही नंबर कम आए हैं लेकिन आपकी नॉलेज बढ़ी है।












Click it and Unblock the Notifications