UP Board Compartment Exam: 10th और 12th कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख घोषित, जानें डिटेल
UP Board Compartment Exam: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए तिथि जारी कर दी गई। ऐसे में छात्र दोबारा ऐसी गलती ना करें जिससे उन्हें परेशान होना पड़े।
UP Board Compartment Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को कंपार्टमेंट परीक्षा के तारीख की घोषणा कर दी गई। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर लॉगइन कर छात्र डिटेल देख सकते हैं।
जारी तिथि के अनुसार कंपार्टमेंट की परीक्षा 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी इसमें 10वीं और 12वीं की जो भी छात्र परीक्षा देना चाहते हैं या जिनका सिलेक्शन कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए हुआ है वह परीक्षा दे सकते हैं।

इसके लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सभी प्रकार की जानकारियां भी अपलोड कर दी गई हैं। एक ही दिन दसवीं और बारहवीं दोनों कक्षाओं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी।
जारी सूचना में बताया गया है कि 15 जुलाई को सुबह 8:00 बजे से 11:15 बजे तक दसवीं की परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा 15 जुलाई को ही दोपहर 2:00 बजे से शाम को 6:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं संपन्न होगी।
जारी सूचना में बताया गया है कि जो भी स्टूडेंट परीक्षा देना चाहते हैं वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद दिए गए समय से करीब 45 मिनट पहले ही सेंटर पर पहुंच जाएं। यूपी बोर्ड के शिक्षकों का कहना है कि यह परीक्षा भी सीसीटीवी फुटेज की निगरानी में होगी इसके अलावा कैमरे में वॉइस रिकॉर्डर तथा अन्य उपकरण भी लगे रहेंगे।
जारी सूचना में यह भी बताया गया है कि इस परीक्षा के लिए कुल 44669 छात्र पंजीकृत हैं। हाईस्कूल में इंप्रूवमेंट के लिए 18,400 और इंटरमीडिएट में कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 26,296 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications