होली के मौके पर Varanasi Airport को उड़ाने की धमकी, निदेशक को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को होली पर्व पर एक अज्ञात शख्स द्वारा उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Varanasi Airport

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Varanasi Airport) को होली के पर्व पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट मोड में है। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में धमकी भरा पत्र एयरपोर्ट प्रशासन को मिला। पत्र मिलने के बाद अधिकारियों द्वारा इसके बारे में डीजीसीए, एयरपोर्ट अथारिटी मुख्यालय को भी सूचना दी गई। इस मामले में एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा फूलपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पत्र मिलने के बाद बढ़ाई गई एयरपोर्ट की सुरक्षा
बताया जा रहा है कि बुधवार को डाक से आए पत्रों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान धमकी भरा पत्र एयरपोर्ट के अधिकारियों को मिला। पत्र में लिखा गया था कि होली पर्व पर वाराणसी एयरपोर्ट को उड़ा दिया जाएगा। पत्र मिलने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और रात में ही मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही सीआईएसफ और स्थानीय पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे। बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एयरपोर्ट की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दी गई है। पत्र भेजने वाले की जांच की जा रही है।

डीजीसीए को भी किया गया सूचित
धमकी भरा पत्र मिलने के बाद वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को पत्र भेज कर जानकारी दी गई। इसके अलावा भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली को भी इसकी सूचना दी गई है। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा इस बारे में गाेमती जोन के फूलपुर थाने में अज्ञात व्‍यक्‍ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं इस बारे में एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडेय से बात किया गया तो उन्‍होंने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन को बुधवार की रात्रि में धमकी भरा पत्र मिला था। एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+