बनारस में गोलगप्पे खाते नजर आईं स्मृति ईरानी, दुकानदार को दिया ये इनाम

वाराणसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को बनारस में चाट और गोलगप्पे का स्‍वाद ल‍िया। स्मृति ईरानी को गोलगप्‍पे खाते देख दुकान पर भीड़ लग गई। लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे से स्‍मृति का स्वागत भी किया। स्मृति से जब दुकानदार ने पूछा कि गोलगप्पे आपको कैसे लगे तो उन्होंने कहा कि हर हर महादेव भईया, खुश रहिए स्वस्थ्य रहिए। यही नहीं उन्‍होंने गोलगप्‍पे वाले को इनाम के तौर पर एक हजार रुपए भी दिए।

union minister smriti irani eat golgappa in varanasi

स्‍मृति ईरानी के साथ कई लोगों ने ली सेल्‍फी

दरअसल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वाराणसी में भाजपा की संगठन बैठक में हिस्सा लेने पहुंचीं। कचहरी सड़क से गुजरते समय गोलगप्पे और चाट की एक दुकान देखते ही वह रुक गईं। स्‍मृति ईरानी ने यहां बनारसी चाट और गोपगप्‍पे का खाये। केंद्रीय मंत्री को दुकान पर देखते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। कई लोगों ने स्मृति ईरानी के साथ सेल्फी भी ली। स्मृति ईरानी ने भी किसी को निराश नहीं किया।

स्‍मृति ईरानी ने दुकारदार को दिया ये इनाम

गोलगप्‍पे वाले ने स्मृति ईरानी से पूछा क‍ि गोलगप्पे आपको कैसे लगे तो उन्होंने कहा, 'हर हर महादेव भईया, खुश रहिए स्वस्थ्य रहिए।' इसके बाद स्‍मृति ईरानी ने उसे एक हजार रुपए इनाम भी दिया। स्मृति ईरानी इसके पहले बनारस में कचौड़ियों का भी स्वाद ले चुकी हैं। जिसका भी वीडियो खूब वायरल हुआ था। बता दें, भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर आए हुए हैं। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई बड़े भाजपा नेता और मंत्री भी पहुंचे हैं। यहां रविवार को मिशन-2022 के लिए भाजपा की रणनीति पर चर्चा हुई। हरहुआ स्थित लॉन में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंशल, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत यूपी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी भी पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+