Kashi Tamil Sangamam में केंद्रीय मंत्री ने टेबल टेनिस का किया शुभारंभ, काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे वाराणसी में काशी तमिल संगमम में खेलों का शुभारंभ करने के अलावा सिगरा में बन रहे स्पोर्ट कंपलेक्स का उन्होंने निरीक्षण किया।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एम्फीथिएटर ग्राउंड में चल रहे हैं Kashi Tamil Sangamam में केंद्रीय सूचना प्रसारण, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को सुबह में टेबल टेनिस का शुभारंभ किया। काशी तमिल संगमम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर दर्शन पूजन भी किए। यह भी बता दें कि रविवार को केंद्रीय मंत्री ने काशी तमिल संगम में क्रिकेट टूर्नामेंट का भी शुभारंभ किया था।

प्राचीन संस्कृतियों का हो रहा मिलन
काशी तमिल संगम के बारे में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि काशी तमिल संगमम ने संस्कृति साहित्य और खेल के माध्यम से दो प्राचीन संस्कृतियों का मिलन हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि खेलकूद के साथ ही अन्य विधाओं के माध्यम से उत्तर से दक्षिण के लोगों का मिलन हो रहा है। इस संगमम के द्वारा उत्तर और दक्षिण के लोगों को एक दूसरे के बारे में समझने और उनके सभ्यता, संस्कृति को जानने का मौका मिलेगा। काशी और तमिलनाडु के लोगों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि भाषा जोड़ने के लिए होती है क्षेत्रवाद फैलाने के लिए नहीं। कुछ लोग प्रयास करते हैं कि भाषा के आधार पर क्षेत्र के आधार पर दोनों को अलग रखा जाए, लेकिन इस संगमम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गहरा रिश्ता करने का काम किए हैं। जो 7000 वर्ष से पुरानी है।

डा. संपूर्णानंद स्टेडियम में पहुंचे निरीक्षण करने
काशी तमिल संगमम में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वाराणसी के सिगरा में स्थित डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम में भी पहुंचे। संपूर्णानंद स्टेडियम में स्पोर्ट कांप्लेक्स के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही वहां मौजूद अधिकारियों से जानकारी भी लिए। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट कांप्लेक्स बन जाने के बाद वाराणसी के खिलाड़ियों को यहां बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे वाराणसी सहित आसपास के खिलाड़ी देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा खेल की आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन पूजन
काशी तमिल संगमम और डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम में निरीक्षण करने के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचे और वहां दर्शन पूजन किए। दर्शन पूजन और वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दोपहर में साढ़े 12 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद नेताओं और अधिकारियों से मुलाकात किए और फिर इंडिगो एयरलाइंस के विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर गए।












Click it and Unblock the Notifications