Indian Hockey: काशी की दो बेटियां भारतीय महिला हॉकी टीम में चयनित, दोनों के चयन से परिवार और जिले में खुशी

Indian Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम में काशी की दो बेटियों का चयन हुआ है। दोनों बेटियों का चयन होने के बाद उनके परिवार के लोगों के साथ ही काशी वीडियो में खुशी का माहौल है। नीदरलैंड के लिए घोषित हॉकी टीम में काशी की इन दो बेटियों का नाम शामिल किया गया है।

खिलाड़ियों का कहना है कि बेटियों का नाम भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल होने से बनारस का मान बढ़ा है। दोनों बेटियां सामान्य व मध्यम परिवार से रहने वाली हैं। एक बेटी के पिता दूध का कारोबार करते हैं जबकि दूसरी बेटी के पिता भी दूध कारोबार से ही जुड़े हुए हैं। दोनों बेटियां हरहुआ के करोमा में स्थित विवेक सिंह हॉकी अकादमी से प्रैक्टिस कर रही थीं।

two-daughters-of-kashi-included-in-indian-womens-hockey-team

दरअसल, नीदरलैंड्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का सोमवार को चयन किया गया। इस टीम में भारत की 20 महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया, जिसमें वाराणसी जिले के चक्का गांव की रहने वाली पूर्णिमा यादव दो बार नेशनल में खेल चुकी हैं। चक्‍का गांव के प्रधान मधुबन यादव द्वारा बताया गया कि गांव की बेटी का चयन होने से उन्हें काफी खुशी है।

उन्होंने यह भी बताया कि पूर्णिमा यादव एक मध्यम परिवार की बेटी है और और यह गांव का सौभाग्य है कि उसका चयन भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। कहा कि हम उम्मीद करते हैं की बेटी को खेलने का मौका मिलेगा और भारतीय महिला हॉकी टीम जीत हासिल करेगी।

पूर्णिमा यादव उत्तर प्रदेश की सब जूनियर टीम की कमल संभाल चुकी हैं और फॉरवर्ड पोजीशन से खेलती हैं। पूर्णिमा को जाने वाले लोगों द्वारा बताया गया कि इसके पहले खेले गए खेलों में पूर्णिमा यादव का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है, यही कारण है कि भारतीय महिला हॉकी टीम में पूर्णिमा का चयन हुआ है।

इसी तरह कोमल पाल रामेश्वर तीर्थ से सटे इन्द‍रखापुर, पाचों शिवाला की रहने वाली हैं। कोमल भी अब तक नेशनल टीम में शामिल होकर दो बार हॉकी के मैच खेल चुके हैं। कोच सुधीर द्वारा बताया गया कि कोमल की गेंद पर पकड़ बेहतरीन रहती है। कोमल पाल के पिता दूध बेचकर बेटी को हॉकी खेलने के लिए भेजते रहे।

बेटी का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में होने के बाद दोनों के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं कोच सुधीर का कहना है कि 'मुझे विश्वास है कि दोनों खिलाड़ियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया जाएगा।' उन्होंने यह भी बताया कि बेटियां जरूर जीत हासिल करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+