IIT BHU की छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, तीसरा अभी भी जेल में
IIT BHU News: वाराणसी के आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा के साथ बीएचयू परिसर में सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है। इसके अलावा अभी तीसरा आरोपी जेल में ही बंद है।
दोनों आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। सपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा दो आरोपियों को जमानत मिलने के बाद सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मैसेज शेयर करते हुए सवाल उठाए जा रहे हैं।

दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए तीनों आरोपियों का भारतीय जनता पार्टी से संबंध था। ऐसे में उसे दौरान भी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं द्वारा इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास किया गया था।
नवंबर की है पूरी घटना
दरअसल, बीते साल 1 नवंबर को आईआईटी बीएचयू की एक छात्र बीएचयू परिसर में अपने एक सहयोगी के साथ भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान बुलेट पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उसके बाद तीनों लोगों ने उसे डरा धमकाकर बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया था।
पहले तो पीड़िता इस मामले को छुपाती रही लेकिन बाद में मामला सामने आने के बाद बीएचयू में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स ने जमकर प्रोटेस्ट किया था। मामला कई दिन तक सुर्खियों में रहा लेकिन आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर रहे।
60 दिन बाद पकड़े गए थे आरोपी
स्टूडेंट की धरना प्रदर्शन के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। घटना के 60 दिन बाद 30 दिसंबर 2023 को तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। क्योंकि तीनों भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए बताए जा रहे थे।
ऐसे में तीनों के पकड़े जाने के बाद एक बार फिर इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया था। तीनों आरोपियों को पुलिस ने 31 दिसंबर को जेल में भेज दिया था। उसके बाद 17 जनवरी को पुलिस द्वारा गैंगरेप की चार सीट दाखिल की गई थी।
अब इस मामले में आरोपियों द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी। जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट द्वारा आरोपी कुदाल पांडे की जमानत्य जी का को 4 जुलाई को स्वीकार कर लिया था। वहीं दूसरे आरोपी अभिषेक चौहान की जमानत्याची का 2 जुलाई को स्वीकार हुई।
जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद अब दोनों आरोपी जेल से बाहर आ चुके हैं जबकि तीसरा आरोपी सक्षम पटेल अभी जेल में ही है। बताया जा रहा है कि सक्षम पटेल की जमानत याचिका पर सितंबर महीने में सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications