वाराणसी में जाम में फंसी ट्रेन, पायलट बजाता रहा हॉर्न, देर तक नहीं मिला रास्ता: Video Viral
वाराणसी में जाम में फंसी एक ट्रेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि पायलट बार-बार हॉर्न बज रहा है बावजूद इसके लोग उसे जाने के लिए रास्ता नहीं दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किया जा रहे हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लोगों को रोकने के लिए रेलवे लाइन के किनारे कोई भी गेट नहीं लगाया गया है और क्रॉसिंग पर चार पहिया और दो पहिया वाहन सवार अपने वाहनों को लेकर आ जा रहे हैं। हालांकि वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक का जवान तैनात है, लेकिन वह भी भीड़ के आगे बेबस नजर आ रहा है।

वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है जो दो दिन पूर्व किसी यूज़र द्वारा सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने के बाद लोगों द्वारा इस पर तरह-तरह के कमेंट किए जाने लगे। कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल बनारस में ही संभव है। वहीं एक यूजर द्वारा लिखा गया है कि यह बनारस है यहां से ट्रेन को भी निकलने में सोचना पड़ता है।
बनारस स्टेशन के पास का है यह वीडियो
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो बनारस स्टेशन के पास का है। बनारस रेलवे स्टेशन के समीप में ही एफसीआई गोदाम है और वहीं से एक ट्रैक बनारस रेल इंजन कारखाना की तरफ भी जाता है। इस ट्रैक पर कभी कभार ही रेलगाड़ियों का आवागमन होता है।
इसी रेलवे ट्रैक पर एक जगह सड़क है और सड़क से वाहनों का आवागमन होता है। क्योंकि इस रेलवे लाइन से जो भी रेलगाड़ी गुजरती है, उसकी रफ्तार काफी कम होती है ऐसे में क्रॉसिंग पर गेट नहीं लगाया गया है तथा जब भी रेलगाड़ियों का आवागमन होता है तो ट्रैफिक जवान और रेलवे कर्मचारियों को तैनात कर गाड़ी को पास कराया जाता है।
इसी स्थान से ट्रेन गुजरने के समय किसी व्यक्ति द्वारा इस वीडियो को बनाया गया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। हालांकि इस बारे में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि रेलगाड़ी रुकी नहीं है बल्कि पीछे जा रही है। फिलहाल मामला कुछ भी हो लेकिन लोगों द्वारा इस पर तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं।
देखें Video:-












Click it and Unblock the Notifications