Varanasi News: कफन ओढ़कर जीएसटी कार्यालय के सामने सो गए व्यापारी, अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

जीएसटी टीम द्वारा की जा रही छापेमारी का सोमवार को वाराणसी में व्यापारियों द्वारा विरोध किया गया। वाराणसी के चेतगंज में जीएसटी कार्यालय के समीप व्‍यापार मंडल के तत्‍वाधान में व्‍यापारी कफन ओढ़ कर लेट गए।

Varanasi GST

जीएसटी की छापेमारी से नाराज व्यापारी सोमवार को Varanasi के चेतगंज में स्थित जीएसटी कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन किए। इस दौरान व्यापारी कफन ओढ़ कर सो गए। व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी को लेकर लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। व्‍यापारियों ने मांग किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री द्वारा कमेटी गठित करके जांच कराई जाए। व्यापारियों ने यह भी कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

Varanasi Treders GST

बोले- भ्रष्ट व्यापारियों द्वारा किया जा रहा उत्पीड़न
धरना दे रहे व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि जीएसटी विभाग में तैनात भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जीएसटी के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की कार्रवाई और सर्वे आदि के दौरान व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, यह सब कुछ अव्यावहारिक है। विरोध दर्ज कराते हुए व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के प्रति ऐसा रवैया कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को जीएसटी के रजिस्ट्रेशन के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए जबकि जीएसटी के अधिकारी व्यापारियों को आतंकित और परेशान कर रहे हैं।

सब कुछ ऑनलाइन है तो छापेमारी की क्या जरूरत
व्यापार मंडल से जुड़े नेताओं ने कहा कि बीएससी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। ऐसे में सभी व्यापारियों का विवरण भी ऑनलाइन घर रहता है और सभी लेखा-जोखा भी ऑनलाइन सबमिट किया जाता है। ऐसे में जीएसटी के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों के संस्थान और गोदाम पर पहुंचकर छापेमारी करने का क्या औचित्य है। लोगों ने यह भी कहा कि जीएसटी लागू किए जाने के बाद देश में रिकॉर्ड तोड़ जीएसटी उतरी है। बावजूद इसके जीएसटी टीम द्वारा लगातार की जा रही छापेमारी के चलते व्यापारी वर्ग मरने की कगार पर पहुंच चुके हैं। लोगों ने कहा कि यदि छापेमारी नहीं रोकी जाती है और व्यापारियों का उत्पीड़न बंद नहीं होता है तो व्यापारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा।

दुकानों को बंद कर करेंगे आंदोलन
धरना प्रदर्शन में शामिल व्यापारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कमेटी गठित करते हुए इसकी जांच कराई जाए। लोगों ने यह भी कहा कि जिले के जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच बैठक होनी चाहिए और आपसी तालमेल होना चाहिए। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने यह भी कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो प्रदेश भर के व्यापारी अपनी दुकानों को बंद करके सड़क पर उतर जाएंगे और जीएसटी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए व्यापारी वर्ग द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+