सेना भर्ती के नाम पर Ballia के युवक से Varanasi के तीन आरोपितों ने ठगे 1.7 लाख, गिरफ्तार

बलिया के एक युवक को सेना में भर्ती करने का झांसा देकर वाराणसी के तीन ठगों ने उससे 1.7 लाख रुपये ले लिए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।

Varanasi Ballia News

Ballia के एक युवक को सेना में भर्ती कराने के लिए ठगों ने 170000 रुपए ठग लिए। आरोपी ने युवक के दस्तावेज ले लिए। इस मामले में परेशान युवक द्वारा कैंट थाने में मामला दर्ज कराया गया तो पुलिस सक्रिय हुई और शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी Varanasi के रहने वाले हैं, पुलिस द्वारा इनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ठग ने खुद को बताया था सीओ का ड्राइवर
दरअसल, बलिया जनपद रैपुरा गांव के रहने वाले आंशु यादव पुत्र वीरेंद्र यादव ने शुक्रवार को वाराणसी कमिश्नरेट के कैंट थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि बीते दिनों वाराणसी में चल रही सेना भर्ती में बस शामिल होने के लिए आया था। सेना भर्ती के दौरान वह दौड़ में सफल हो गया था और मेडिकल में उसे शामिल नहीं किया गया। ऐसे में वह जन सेवा केंद्र पर पुनः भर्ती हेतु फार्म भरने के लिए गया तो पता चला कि उसकी ईमेल आईडी बीआरओ बनारस द्वारा बंद कर दी गई है। उसके बाद वह पुनः बीआरओ में शिकायत करने के लिए पहुंचा जहां उसकी मुलाकात जयशंकर प्रसाद नामक एक व्यक्ति से हुई। जयशंकर ने खुद को सीओ का ड्राइवर बताया। आँशु का आरोप है कि इस दौरान जयशंकर द्वारा विश्वास दिलाया गया कि वह सेना में भर्ती करा देगा और जयशंकर ने अपना मोबाइल नंबर भी दिया।

पेटीएम के माध्यम से 1.7 लाख किया ट्रांसफर
भुक्तभोगी द्वारा बताया गया कि फोन नंबर पर संपर्क करने के बाद उस व्यक्ति द्वारा रुपए की डिमांड की गई। ऐसे में भुक्तभोगी पेटीएम के माध्यम से 170000 रुपए उसके बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिया। भुक्तभोगी द्वारा यह भी बताया गया कि उसके सभी दस्तावेज आरोपित द्वारा ले लिया गया और अब 30000 रुपए की डिमांड की जा रही है। भुक्तभोगी की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को कैंट थाने की पुलिस आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल में पता चला कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं।

इमिलिया घाट के पास से पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस बारे में पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बलिया निवासी युवक के साथ ठगी करने वाले सिंधोरा थाना क्षेत्र के कटौना निवासी जयशंकर, इसी थाना क्षेत्र के गरथमा निवासी विकास मौर्य तथा फूलपुर थाना क्षेत्र के गजोखर गांव के रहने वाले चंदन कुमार को मुखबिर की सूचना पर शनिवार को इमलिया घाट ट्रांसफार्मर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 70000 रुपए नगद और मोबाइल फोन बरामद किया है तथा भुक्तभोगी के दस्तावेजों की मूल प्रति भी बरामद की गई है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि सेना भर्ती करवाने का आश्वासन देकर उन लोगों द्वारा युवक को झांसा दिया गया था और उसेसे 170000 रुपए लेकर तीनों लोग आपस में बांट लिए थे। फिलहाल पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    वाराणसी में बड़ा हादसा, एक की मौत; मची चीख पुकार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+