Varanasi News: कोई पत्नी से नाराज तो कोई प्रेमिका से परेशान, एक ही दिन तीन लोगों ने दे दी जान

वाराणसी में गुरुवार को तीन युवकों ने आत्महत्या कर लिया। एक युवक प्रेम प्रसंग में आत्महत्या किया जबकि 2 लोगों का उनकी पत्नी से अनबन चल रहा था। तीन युवकों के आत्‍महत्‍या के चलते तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Varanasi News

Varanasi में गुरुवार को तीन युवकों ने आत्महत्या कर लिया। जिसमें दो लोगों की उनकी पत्नी से अनबन चल रही थी जबकि एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर लिया। तीनों घटनाएं वाराणसी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घटित हुई। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। एक ही दिन 3 लोगों के आत्महत्या करने के मामले को लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

मायके में रहना चाहती थी पत्‍नी

मायके में रहना चाहती थी पत्‍नी

वाराणसी जिले के लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रियाजुद्दीन नामक बुनकर गुरुवार की सुबह में अपने घर से थोड़ी दूरी पर रेलवे लाइन पर गया। वह रेलवे लाइन पर टहल रहा था इस दौरान किसी को अंदाजा नहीं था कि वह आत्महत्या करने के लिए पहुंचा है। थोड़ी देर में प्रतापगढ़ जा रही पैसेंजर ट्रेन के सामने वह कूद गया और आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी साजो बानो अपने मायके में रहना चाहती थी जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन कहासुनी होती थी। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। वहीं लोहता पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

प्रेम प्रसंग के चलते कर लिया आत्महत्या

प्रेम प्रसंग के चलते कर लिया आत्महत्या

वाराणसी जिले के चंदूआ छित्तूपुर में गुरुवार को 26 वर्षीय सतीश राजभर नामक गाजीपुर निवासी युवक अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन पर रेलवे में संविदा पर अभी कुछ दिन पहले ही काम शुरू किया था और वह अपने चचेरे भाइयों और बहन के साथ चंदूआ छित्तूपुर इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम वह काम करने के बाद वापस आया और रात में अपने कमरे में आत्‍महत्‍या कर लिया। गुरुवार की सुबह में दरवाजा नहीं खोलने पर लोगों को शक हुआ, दरवाजा तोड़ने पर पंखे से लटकता हुआ उसका शव मिला। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग कारण बताया जा रहा है हालांकि परिजनों द्वारा ऐसी किसी बात से इंकार की गई है।

पति को छोड़कर मायके में रहती थी पत्नी

पति को छोड़कर मायके में रहती थी पत्नी

तीसरी घटना वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र की है। चोलापुर थाना क्षेत्र के गोपपुर गांव निवासी 25 वर्षीय हरिराम प्रजापति गुरुवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। हरिराम टाइल्स लगाने का काम करता था। परिजनों ने बताया कि 4 साल पहले उसकी शादी रोहनिया इलाके की रहने वाली गुड़िया देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद गुड़िया कुछ दिन तक ससुराल में रही और सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा। लेकिन बाद में किसी बात को लेकर हरिराम प्रजापति और गुड़िया के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद गुड़िया अपने मायके चली गई और मायके से वह ससुराल नहीं आई। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन वह ससुराल आने के लिए तैयार नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर हरिराम द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+