द ग्रेट खली की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- अपनी औकात में रहें, नहीं तो...
Recommended Video
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार एटमी जंग की धमकियों पर रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ''अपनी औकात में रहे पाकिस्तान, जिस दिन इंडियन आर्मी अपना कंट्रोल खो बैठी उस दिन न पाकिस्तान की नादानियां रहेंगी और न ही पाकिस्तान।'' खली ने कहा, ''अगर कभी भी हिंदुस्तान की आर्मी को मेरी जरूरत पड़ी तो एक आवाज दें, खली वहां मौजूद मिलेगा।''

जिम के उद्घाटन में पहुंचे थे खली
बता दें कि खली वाराणसी में एक जिम के उद्घाटन के लिए आए हुए थे। इसके पहले इसी जिम की पहली शाखा में भी वो बतौर मुख्य अतिथि 1996 में आए थे। तब से खली और जिम के मालिक प्रदीप मधोक (बाबा) के बीच दोस्ती का रिश्ता चला आ रहा है।
पीएम के फिट इंडिया मुहिम की सराहना
खली ने पीएम नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया की सोच को बेहतर बताते हुए सभी को फिट रहने की नसीहत दी। खली ने अपील करते हुए कहा कि हिंदुस्तान का हर बच्चा स्पोर्ट्स से जुड़े और नशे से दूर रहे। खली ने बताया कि उनके जीवन पर एक बायोपिक बन रही है।












Click it and Unblock the Notifications