आतंकियों के निशाने पर PM मोदी का दफ्तर
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रहे हैं, लेकिन इस बार आंतकियों ने मोदी के दफ्तर को निशाना बनाने की कोशिश की है। मोदी का वाराणसी स्थित ऑफिस देश के महत्वपूर्ण स्थलों पर हमले की योजना बना रहे इंडियन मुजाहिदीन समेत अन्य आतंकी संगठनों के निशाने पर है।

वाराणसी स्थित मोदी के दफ्तर के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट, सारनाथ और एयरपोर्ट समेत तमाम महत्वपूर्ण स्थानों भी आतंकियों के निशाने पर है।गृह मंत्रालय ने लोकसभा चुनाव में वाराणसी से नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक जस्टिस गिरधर मालवीय पर हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले स्थानीय खुफिया एजेंसियों ने नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर हमले की आशंका जताते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में अफसरों को आगाह किया है। आपको बता दें पटना रैली में हुए ब्लास्ट के तार भी बनारस और पड़ोसी जिले मीरजापुर से जुड़े थे। एसएसपी जोगेंद्र कुमार के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने बनारस में जस्टिस गिरधर मालवीय पर ही हमले की आशंका जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications