Bengaluru से Varanasi आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, Telangana में Emergency Landing
मंगलवार को 137 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु से वाराणसी आ रही इंडिगो की फ्लाइट की तेलंगाना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

Bengaluru Airport से वाराणसी के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान में मंगलवार को सुबह में तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी खराबी की जानकारी होने के बाद विमान तेलंगाना के शमशाबाद में स्थित हवाई अड्डे पर Emergency Landing कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं और उनको दूसरे विमान से वाराणसी के लिए रवाना किया गया है।
विमान में सवार थे 137 यात्री
जानकारी अनुसार इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E897 मंगलवार को सुबह 137 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 5:05 पर वाराणसी के लिए उड़ान भरा था उड़ान भरने के बाद विमान आसमान में था और करीब 5:40 बजे विमान में तकनीकी खराबी होने का आभास हुआ। उसके बाद पायलट ने तत्काल एडीसी से संपर्क किया और सुबह 6:15 पर तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
28 हजार फीट की ऊंचाई पर था विमान
फ्लाइट राडार 24 के आंकड़ों की मानें तो जिस समय विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई उस समय विमान करीब 28000 फीट से अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा था। जानकारी मिलने के बाद विमान में पायलट ने तत्काल एटीसी से संपर्क किया और तकनीकी खराबी के बारे में जानकारी देते हुए इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। तकनीकी खराबी की जानकारी होने के बाद नजदीक में तेलंगाना स्थित शमशाबाद एयरपोर्ट था ऐसे में तत्काल विमान की शमशाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
केबिन प्रेशर में आई है खराबी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो विमान के केबिन प्रेसर में खराबी आई है। विमान अपने निर्धारित समय पर एयरपोर्ट से उड़ान भरा था। उड़ान भरने के बाद पायलट को इसकी जानकारी हुई उसके बाद उसने तत्काल एटीसी से संपर्क किया। हवाई विमान में सवार यात्रियों द्वारा भी इस मामले में ट्वीट करके जानकारी दी गई है। इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक आर्यमा सान्याल के बात किया गया तो उन्होंने बताया कि क्योंकि फ्लाइट बेंगलुरु से वाराणसी आ रही थी और उसकी इमरजेंसी लैंडिंग तेलंगाना के शमशाबाद एयरपोर्ट पर हुआ है ऐसे में उन्हें अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications