Gyanvapi case: सर्वे के लिए ज्ञानवापी परिसर में पहुंची ASI और अफसरों की टीम, मुस्लिम पक्ष ने किया बहिष्कार

Varanasi Gyanvapi Update: वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में आज सुबह 8 बजे से एएसआई टीम द्वारा सर्वे प्रारंभ किया जाएगा। सर्वे करने के लिए अधिकारियों की टीम ज्ञानवापी परिसर पहुंच गई है। ज्ञानवापी परिसर के वजु स्थल को छोड़कर बाकी अन्य स्थानों का सर्वे किया जाएगा।

ज्ञानवापी परिसर में किए जाने वाले सर्वे को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगाह जमाए है। इसके अलावा ज्ञानवापी परिसर के बाहर भी कमांडोज की तैनाती की गई है।

team-of-officials-reached-gyanvapi-for-asi-survey-in-varanasi-up

बताया जा रहा है कि एएसआई टीम द्वारा ज्ञानवापी परिसर में दीवार, मिट्टी, दीवारों की कलाकृति, पत्थर के टुकड़े सहित अन्य चीजों की जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी। कहा जा रहा है कि यह सर्वे किए जाने के बाद ज्ञानवापी मसले का हल निकल सकता है।

वहीं शुक्रवार को किए जाने वाले सर्वे के दौरान भी मुस्लिम पक्ष अर्थात अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी सर्वे में हिस्सा नहीं लेगी। कमेटी द्वारा सर्वे का बहिष्कार किया गया है। इसके पहले भी सर्वे के दौरान मुस्लिम पक्ष द्वारा इनकार किया गया था और बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी गई थी।

Recommended Video

      Gyanvapi Issue: योगी ने विपक्षी गठबंधन का खेल बिगाड़ना शुरू किया

      मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट द्वारा गुरुवार को कराए जाने पर फैसला सुनाया गया। फैसला सुनाए जाने के बाद अब शुक्रवार को सर्वे प्रारंभ हो रहा है। एएसआई टीम द्वारा कितने दिन तक ज्ञानवापी परिसर में सर्वे किया जाएगा अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरीके से अयोध्या में राम मंदिर सर्वे करने में समय लगा था उसी तरह ज्ञानवापी के सर्वे में भी समय लग सकता है।

      यह भी बता दें कि ज्ञानवापी परिसर में एएसआई की 20 सदस्य टीम द्वारा सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा हिंदू पक्ष की चार वादिनी महिलाएं, उनके वकील, जिला शासकीय वकील, राज्य सरकार के वकील, केंद्र सरकार के वकील, एडीएम सिटी, अपर पुलिस आयुक्त, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर सहित अन्य लोग मौजूद रह सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+