एक बंदर के पकड़े जाने पर गांव में बांटी गई मिठाई, जाने क्‍यों किया गया ऐसा

वाराणसी में महिलाओं और बच्चों को काटने वाले उत्पाती बंदर को युवकों ने पकड़ लिया उसके बाद गांव में जश्न का माहौल है और ग्रामीणों द्वारा मिठाइयां भी बांटी गई

वाराणसी, 17 अगस्‍त: एक गांव में एक बंदर पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों में जश्न का माहौल है। बंदर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने मिठाइयां भी बांटी। मामला वाराणसी जिले के टिकरी गांव का है। गांव में मंगलवार को गांव के रहने वाले कुछ युवकों ने लोहे की जाली बना कर उत्‍पाती बंदर को पकड़ लिया। बंदर को पकड़ने के लिए युवकों द्वारा करीब दो से तीन घंटे मशक्कत करनी पड़ी और तरह-तरह के हथकंडे अपनाने पड़े। उत्पाती बंदर के पकड़े जाने के बाद गांव में जश्न का माहौल है।

200 लोगों को कर चुका था जख्मी

200 लोगों को कर चुका था जख्मी

टिकरी गांव में करीब दो माह पहले एक जंगली बंदर आ गया। उस बंदर ने दो माह में दो सौ से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। बंदर का आतंक इतना बढ़ गया था कि महिलाएं और बच्‍चे छत पर जाने से डरते थे। उससे मुक्‍ति पाने के लिए ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी और वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, शिकायत के बाद भी काई कार्रवाई नहीं हुई।

बढ़ता जा रहा था बंदर का आतंक

बढ़ता जा रहा था बंदर का आतंक

अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न किए जाने के बाद ग्रामीण काफी परेशान हो गए। ऐसे में ग्रामीणों ने बंदर को पकड़ने की योजना बनाई। बंदर को पकड़ने के लिए लोगों ने लोहे की जाली का प्रबंध किया। मंगलवार को बंदर गांव में एक व्‍यक्‍ति के छत पर दिखाई दिया। लोग बंदर को दिखाते हुए एक कमरे में केला फेंक दिए। केला देखने के बाद बंदर कमरे में प्रवेश कर गया और उस कमरे के दरवाजे पर लोगों ने लोहे की जाली लगा दी। दूसरी तरफ से पानी फेंकने लगे, ऐसे में बंदर दरवाजे से होकर बाहर निकलने लगा और लोहे की की जाली में फंस गया।

अपने ही घर में रहते थे कैदी की तरह

अपने ही घर में रहते थे कैदी की तरह

ग्रामीणों ने बताया कि बंदर का आतंक इतना बढ़ गया था कि महिलाएं और बच्चे अपने ही घर में कैदी की तरह जीवन गुजार रहे थे। ऐसे में सोमवार को जब उत्पाती बंदर पकड़ा गया तो उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जिनके घर के बच्चों और महिलाओं को बंदर ने काट कर जख्मी किया था उनके द्वारा गांव में मिठाई बाटी गई। गांव के रहने वाली विमला देवी ने बताया कि बंदर पकड़े जाने के बाद गांव के लोग काफी खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+