UP: जुमे की नमाज के दौरान ज्ञानवापी में एक घंटे के लिए बंद रहेगा सर्वे, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट जारी

UP: वाराणसी के ज्ञानवापी में एएसआई द्वारा किया जा रहा सर्वे दोपहर में एक घंटे के लिए बंद रहेगा। बताया जा रहा है कि जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए ज्ञानवापी में काफी संख्या में मुस्लिम धर्म के लोगों की भीड़ रहेगी। ऐसे में एक घंटे के लिए सर्वे बंद रहेगा।

यह भी बता दें कि जिला जज द्वारा जब एएसआई सर्वे कराने का आदेश जारी किया गया था उस दौरान की यह कहा गया था कि ज्ञानवापी में नमाज अदा करने के लिए पहुंचने वाले लोगों की आस्था का ध्यान रखा जाएगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

survey-will-be-closed-for-one-hour-in-gyanvapi-during-namaz

बताया जा रहा है कि जुमे के नमाज के लिए नमाजी दोपहर एक बजे से ज्ञानवापी परिसर पहुंचने लगेंगे। ऐसे में नमाजियों के आवागमन को ध्यान में रखते हुए दोपहर 1 बजे से ज्ञानवापी में हो रहा एएसआई सर्वे बंद किया जाएगा और करीब 1 घंटे तक सर्वे बंद रहेगा।

सुबह 8 बजे से हो रहा सर्वे
मालूम हो कि गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के बाद शुक्रवार को सुबह 8 बजे से ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वे प्रारंभ हुआ है। सर्वे कर रही टीम में 61 सदस्य शामिल हैं। सर्वे करने के लिए ज्ञानवापी परिसर को 4 ब्लॉक बांटा गया है तथा चारों ब्लॉक की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई जा रही है।

ज्ञानवापी परिसर में सील किए गए वजु स्थल को छोड़कर पूरे परिसर का सर्वे किया जाना है। रिपोर्ट की मानें तो खास तौर पर ज्ञानवापी की पश्चिमी दीवार पर सबसे ज्यादा फोकस किया जा रहा है। पश्चिमी दीवार की बारीकी से स्कैनिंग की जा रही है और कलाकृतियों की भी फोटोग्राफी की जा रही है।

ज्ञानवापी परिसर के बाहर भारी फोर्स तैनात
ज्ञानवापी परिसर में हो रहे सर्वे को ध्यान में रखते हुए परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई है। इसके अलावा वाराणसी जिले के अलग-अलग स्थान और मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी पुलिस कर्मियों द्वारा पैदल गस्त किया जा रहा है।

शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चलते भी पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया से लगायत चट्टी चौराहों पर भी निगरानी की जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि किसी प्रकार से यदि कोई धार्मिक भावनाओं को आहत करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+