वाराणसी पहुंचीं सनी लियोनी, एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी बुलानी पड़ी पुलिस

फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी गुरुवार को वाराणसी पहुंची। सनी लियोनी वाराणसी में एल्बम का प्रमोशन करने के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान सनी लियोनी वह देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ गई। इसके अलावा प्रेस वार्ता के दौरान भी भीड़ हो जाने के चलते पुलिस को बुलाना पड़ा।

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान सनी लियानी ने कहा कि वाराणसी आकर उन्हें काफी अच्छा लगा और वह काफी एक्साइटेड हैं। आध्यात्मिक फिल्मों में काम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके पास यदि कोई आध्यात्मिक स्क्रिप्ट आएगी तो वह उस फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगी।

sunny-leone-reached-varanasi-crowd-gathered-to-get-a-glimpse

दरअसल, जौनपुर निवासी पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह और सनी लियोनी का एक एल्बम आया है। उसी एल्‍बम के प्रमोशन के लिए सनी लियोनी और अभिषेक सिंह गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। वाराणसी में उन्होंने पत्रकार वार्ता किया। अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि सनी लियोनी के साथ उनका यह पहला गाना है।

वहीं फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर द्वारा पिछले दिनों वाराणसी में शूटिंग के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी सेलिब्रिटी को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने वह वीडियो देखा है। वीडियो देखकर मुझे काफी बुरा लगा।

मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं
बता दें कि " मेरी पार्टी में कोई थर्ड पार्टी नहीं" इस रैप सॉन्ग को पूर्व इस अभिषेक सिंह द्वारा गाया गया है। इस गाने में अभिषेक सिंह के साथ सनी लियोनी भी हैं। यह गाना टी-सीरीज के ऑफिशल युट्यूब चैनल पर बुधवार को रिलीज किया गया है। गाने में अभिषेक सिंह और सनी लियोनी रेड जैकेट में डांस करते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+