Varanasi Airport: मुंबई से 108 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचा विमान, नहीं मिली लैंडिंग की अनुमति, लौटा

मुंबई एयरपोर्ट से 108 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान को गुरुवार की देर रात्रि में वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के चलते लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली।

Varanasi Airport Flight news

मुंबई से 108 यात्रियों को लेकर Varanasi Airport हवाई क्षेत्र में पहुंचे स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान को गुरुवार की देर रात में वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई। अधिकारियों ने बताया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर घने कोहरे के चलते दृश्यता 600 मीटर से भी कम हो गई थी जिसके चलते विमान की लैंडिंग संभव नहीं थी। ऐसे में विमान को मुंबई एयरपोर्ट के लिए वापस भेज दिया गया।

चार घंटे तक विमान में रहे यात्री

चार घंटे तक विमान में रहे यात्री

दरअसल, स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 201 गुरुवार को अपने निर्धारित समय रात 7:20 बजे की जगह 8:15 बजे मुंबई एयरपोर्ट से 108 यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए उड़ान भरा। विमान करीब 10:00 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन वाराणसी एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के चलते उसे लैंडिंग की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे में विमान हवा में चक्कर लगाना शुरू किया। आधे घंटे तक विमान हवा में चक्कर लगाता रहा उसके बाद भी वाराणसी एयरपोर्ट पर दृश्यता सामान्य नहीं हुई। ऐसी स्थिति में फ्यूल खत्म होने की संभावना को देखते हुए विमान को वापस मुंबई एयरपोर्ट के लिए डाइवर्ट कर दिया गया। डाइवर्ट किए जाने के बाद रात 12:10 बजे विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया।

इंतजार कर रहे यात्रियों की हुई नोंकझोंक

इंतजार कर रहे यात्रियों की हुई नोंकझोंक

मालूम हो कि यही विमान वाराणसी एयरपोर्ट से एसजी 202 बनकर मुंबई के लिए भी प्रस्थान करता है। इस विमान से जाने वाले 187 यात्री सायं काल ही वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। एयरपोर्ट पर जांच आदि सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी यात्री मुख्य टर्मिनल भवन में विमान आने का इंतजार करते रहे। रात 10:30 बजे यात्रियों को सूचना दी गई कि विमान को वापस मुंबई डाइवर्ट कर दिया गया है। मध्यरात्रि के बाद विमान की लैंडिंग हो सकती है या फिर शुक्रवार को विमान आएगा। ऐसे में विमान यात्री और एयरलाइंस कर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा यात्रियों को मौसम का हवाला देते हुए समझाया गया। उसके बाद यात्री इसी तरह शांत हुए।

किराया होगा रिफंड या अगले दिन करेंगे यात्रा

किराया होगा रिफंड या अगले दिन करेंगे यात्रा

स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि गुरुवार की रात्रि में वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों काफी देर तक समझाया गया उसके बाद यात्री शांत हुए। उन्होंने कहा कि यात्रियों को सुझाव दिया गया कि मौसम खराब होने के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी। ऐसे में शुक्रवार को विमान वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई जाएगा। जिन यात्रियों का कोई आवश्यक काम ना रहा हो वह शुक्रवार को हवाई सफर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो यात्री जाना नहीं चाहते हैं उनके किराए को वापस कर दिया जाएगा। उसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्री वापस लौट गए।

शुक्रवार को सुबह दृश्यता हो गई 30 मीटर

शुक्रवार को सुबह दृश्यता हो गई 30 मीटर

वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को भी घने कोहरे के चलते दृश्यता कम होने पर विमानों का आवागमन प्रभावित रहेगा। अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता 30 मीटर दर्ज की गई। वाराणसी एयरपोर्ट पर जब तक दृश्यता 900 मीटर या उससे अधिक नहीं हो जाती है तब तक विमानों की लैंडिंग संभव नहीं है। एयरलाइंस के साथ ही एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हवाई सफर करने वाले यात्री संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के बाद और विमान की करंट स्टेटस देखने के बाद ही घर से प्रस्थान करें।

Recommended Video

    Bangkok से India आ रही फ्लाइट में यात्रियों के बीच मारपीट, नहीं देखी होगी ऐसी फाइट | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+