Flight Divert: दिल्ली से जबलपुर पहुंचा विमान, 2 घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा, बाद में वाराणसी भेजा गया
दिल्ली से मंगलवार को 87 यात्रियों काे लेकर जबलपुर पहुंचा स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान कम दृश्यता के चलते जबलपुर एयरपोर्ट पर उतर नहीं सका। विमान हवा में चक्कर लगाता रहा उसके बाद वाराणसी डायवर्ट कर दिया गया।

जबलपुर हवाई अड्डे पर मंगलवार को घने कोहरे और मौसम खराब होने के चलते दृश्यता कम हो जाने पर दिल्ली से जबलपुर हवाई क्षेत्र में पहुंचे विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली। जबलपुर हवाई क्षेत्र में 11 चक्कर लगाने के बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान डायवर्ट होने के चलते विमान में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह 9:50 बजे दिल्ली से भरा था उड़ान
दरअसल, स्पाइसजेट एयरलाइंस का विमान एसजी 2954 मंगलवार को दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 9:50 बजे 87 यात्रियों को लेकर जबलपुर के लिए उड़ान भरा था। विमान 11 बजे जबलपुर हवाई क्षेत्र में पहुंच गया लेकिन उस समय जबलपुर एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के बाद हवा में चक्कर लगाने लगा। flightradar24 के अनुसार विमान जबलपुर हवाई क्षेत्र 11 बार चक्कर लगाया उसके बाद भी वहां पर दृश्यता सामान्य नहीं हुई। उसके बाद विमान को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्ट किए जाने के बाद दोपहर 1:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग हुई। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरने के बाद विमान में फ्यूल भरा गया उसके बाद यात्रियों को लेकर विमान दोपहर 2:30 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से जबलपुर के लिए उड़ान भरा, जो दोपहर बाद 3:35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पर उतरा। विमान डायवर्ट किए जाने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वाराणसी आने वाले तीन विमान रहे विलंबित
मंगलवार को घने कोहरे के चलते वाराणसी एयरपोर्ट से संचालित होने वाले तीन विमान विलंबित रहे। दिल्ली से वाराणसी के बीच संचालित होने वाला एयर इंडिया का विमान AI406 एक घंटे‚ कोलकाता से वाराणसी के बीच संचालित होने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E822 डेढ़ घंटे‚ चेन्नई से वाराणसी के बीच संचालित होने वाला इंडिगो एयरलाइंस का विमान 6E401 चार घंटे विलंबित रहा।












Click it and Unblock the Notifications